खेल की खबरें | सबालेंका अमेरिकी ओपन के क्वार्टर फाइनल में, झेंग किनवेन भी आगे बढ़ी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. सबालेंका ने सोमवार की रात को खेले गए मैच में 13वीं वरीयता प्राप्त डारिया कसातकिना को 6-1, 6-3 से पराजित किया।

सबालेंका ने सोमवार की रात को खेले गए मैच में 13वीं वरीयता प्राप्त डारिया कसातकिना को 6-1, 6-3 से पराजित किया।

उन्होंने विश्व में शीर्ष रैंकिंग हासिल करने के बारे में कहा,‘‘ मैंने इस मुकाम पर पहुंचने के लिए पूरे साल कड़ी मेहनत की। यह वास्तव में मेरे लिए काफी मायने रखता है। यह मेरे परिवार के लिए बहुत मायने रखता है। यह अविश्वसनीय है।’’

शीर्ष वरीयता प्राप्त स्वियातेक के रविवार को चौथे दौर में बाहर होने के बाद सोमवार को तीसरी वरीयता प्राप्त जेसिका पेगुला और पांचवीं वरीयता प्राप्त ओंस जाबेउर को भी हार का सामना करना पड़ा। चौथी वरीयता प्राप्त इलेना रायबाकिना पहले ही बाहर हो गई थी।

दूसरी वरीयता प्राप्त सबालेंका क्वार्टर फाइनल में चीन की 23वीं वरीयता प्राप्त झेंग किनवेन से भिड़ेगी जिन्होंने पिछले साल की उपविजेता जाबेउर को सीधे सेटों में 6-2, 6-3 हराकर पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के अंतिम आठ में प्रवेश किया।

विंबलडन चैंपियन मार्केटा वोंद्रोसोवा भी क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं जहां उनका मुकाबला मैडिसन कीज़ से होगा। कीज़ ने पेगुला को 6-1, 6-3 से जबकि वोंद्रोसोवा ने गैर वरीय अमेरिकी पेयटन स्टर्न्स को 6-7 (3), 6-3, 6-2 से हराया।

पुरुष वर्ग में सोमवार मौजूदा चैंपियन कार्लोस अल्कराज ने सीधे सेटों में जीत दर्ज की जबकि 2021 के चैंपियन दानिल मेदवेदेव भी अंतिम आठ में पहुंचने में सफल रहे जहां उनका सामना हमवतन रूसी खिलाड़ी आंद्रे रुबलेव से होगा।

रुबलेव ने जैक ड्रेपर को 6-3, 3-6, 6-3, 6-4 से और मेदवेदेव ने 13वें वरीय एलेक्स डी मिनौर को 2-6, 6-4, 6-1, 6-2 से हराया।

इससे पहले अल्कराज ने गैर वरीयता प्राप्त माटेओ अर्नाल्डी को 6-3, 6-3, 6-4 से पराजित करके तीसरी बार अमेरिकी ओपन के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी अफगानिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

वायरल वीडियो के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड: Payal Gaming और Zyan Cabrera जैसी इन्फ्लुएंसर्स को बनाया जा रहा है 'हथियार', रहें सावधान

Bangladesh Elections 2026: बांग्लादेश में कल लोकतंत्र की परीक्षा, शेख हसीना के बेदखल के बाद नई सरकार के लिए 12 फरवरी को मतदान

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Pitch Report And Weather Update: दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के बीच 13वें मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\