खेल की खबरें | एसए20 : कैपिटल्स ने सुपर किंग्स को हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. प्रिटोरिया कैपिटल्स ने जोबर्ग सुपर किंग्स को छह विकेट से हराकर बोनस अंक भी लिया और एसए 20 लीग प्लेआफ की दौड़ में खुद को बनाये रखा है ।

सेंचुरियन, 29 जनवरी प्रिटोरिया कैपिटल्स ने जोबर्ग सुपर किंग्स को छह विकेट से हराकर बोनस अंक भी लिया और एसए 20 लीग प्लेआफ की दौड़ में खुद को बनाये रखा है ।

कैपिटल्स ने सुपर किंग्स को नौ विकेट पर 99 रन पर रोक दिया और फिर चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया ।

इस जीत के साथ कैपिटल्स 14 अंक लेकर पांचवें स्थान पर है जबकि सुपर किंग्स 15 अंक के साथ चौथे स्थान पर है ।

रिली रोसोयू अपने बच्चे के जन्म के कारण नहीं खेल रहे हैं जिसकी वजह से कप्तानी काइल वेरेने ने संभाली । कैपिटल्स को दौड़ में बने रहने के लिये हर हालत में जीतना था और विल जैक्स ने पावरप्ले में दो ओवर डालर सिर्फ दो रन दिये ।

दूसरी ओर सुपर किंग्स के लिये कोई अच्छी साझेदारी नहीं बन सकी । फॉर्म में चल रहे डेवोन कोंवे को बांह पर गेंद लगने के कारण तीसरे ओवर में मैदान छोड़कर जाना पड़ा ।

सुपर किंग्स के कप्तान फाफ डु प्लेसी और पहला मैच खेल रहे रोजर्स शॉर्ट फाइन लेग में कैच दे बैठे । गाइडोन पीटर्स ने एसए 20 में अपने कैरियर की आक्रामक शुरूआत करके कोंवे को लगातार बाउंसर डाले । वह खराब पूल शॉट खेलकर विकेट के पीछे वेरेने को कैच देकर लौटे ।

पीटर्स ने चार ओवर के स्पैल में सिर्फ 15 रन देकर दो विकेट लिये ।बायें हाथ के स्पिनर सेनुरान मुथुस्वामी को भी दो विकेट मिले ।

कैपिटल्स के लिये मार्कस एकेरमैन ने 22 गेंद में 39 रन बनाये ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Live Toss And Scorecard: एमए चिदंबरम स्टेडियम में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एमए चिदम्बरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Toss Winner Prediction: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

LHQ vs MS, PSL 2026 11th Match Winner Prediction:लाहौर कलंदर्स बनाम मुल्तान सुल्तांस के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी