विदेश की खबरें | नाजी जर्मनी की हार की 80वीं बरसी पर रूस की विजय दिवस परेड शुरू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ ही चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग तथा ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा सहित कई विदेशी नेता शामिल हुए।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ ही चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग तथा ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा सहित कई विदेशी नेता शामिल हुए।

रूस में नौ मई को विजय दिवस (विक्ट्री डे) मनाया जाता है, जो देश का सबसे महत्वपूर्ण धर्मनिरपेक्ष अवकाश है।

यूक्रेन के साथ चार साल से चल रहे युद्ध के बीच रेड स्क्वायर परेड और अन्य समारोहों के माध्यम से, पश्चिम के प्रति संतुलन तलाशते हुए अपनी वैश्विक शक्ति को प्रदर्शित करने और गठबंधनों को मजबूत करने के मॉस्को के प्रयासों को रेखांकित किया गया।

द्वितीय विश्व युद्ध, साम्यवादी शासन के तहत देश के विभाजनकारी इतिहास में एक दुर्लभ घटना है। क्रेमलिन ने इससे जुड़ी भावना का उपयोग राष्ट्रीय गौरव को बढ़ाने और एक वैश्विक शक्ति के रूप में रूस की स्थिति को रेखांकित करने के लिए किया है।

तत्कालीन सोवियत संघ ने 1941-45 में हुए युद्ध में 2.7 करोड़ लोगों को खो दिया था। इसने राष्ट्रीय मानस पर गहरा घाव छोड़ दिया।

इस साल उत्सवों के दौरान, मॉस्को पर निशाना साधकर किए गए यूक्रेनी ड्रोन हमलों की खबरें और राजधानी के हवाई अड्डों पर गंभीर व्यवधानों की खबरें छाई रहीं।

रूस की एयरलाइन कंपनी एयरोफ्लोत ने बुधवार सुबह मॉस्को से आने-जाने वाली 100 से अधिक उड़ान रद्द कर दी थीं तथा 140 से अधिक उड़ानों में देरी हुई। राजधानी पर बार-बार किए जा रहे यूक्रेनी ड्रोन हमलों को विफल करने के रूस की सेना के प्रयासों के बीच उड़ानें स्थगित की गईं।

रूस के अधिकारियों ने परेड से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी है और संभावित ड्रोन हमलों को धता बताने के उद्देश्य से किए जा रहे इलेक्ट्रॉनिक उपायों के बीच मोबाइल फोन इंटरनेट सेवा बाधित होने की खबरें आई हैं।

परेड को संबोधित करते हुए पुतिन ने यूक्रेन में लड़ रहे रूसी सैनिकों की प्रशंसा की और कहा कि ‘‘हमें उनके साहस और दृढ़ संकल्प पर, उनकी आध्यात्मिक शक्ति पर गर्व है जिसने हमें सदैव विजय दिलाई है।’’

रूसी राष्ट्रपति ने विजय दिवस समारोह के साथ बुधवार से एकतरफा 72 घंटे के युद्ध विराम की घोषणा की है, लेकिन चेतावनी दी है कि रूसी सैनिक किसी भी हमले का जवाब देंगे।

अमेरिका द्वारा प्रस्तावित 30 दिन के युद्ध विराम को स्वीकार करने के प्रति रूस अनिच्छुक रहा है, जबकि यूक्रेन ने इसे स्वीकार कर लिया है।

उधर, यूक्रेन के अधिकारियों ने शुक्रवार को रूस द्वारा कई हमले किए जाने की सूचना दी, जिनमें खेरसॉन और जापोरिज्जिया क्षेत्रों में कम से कम दो लोगों के मारे जाने का दावा किया गया है।

मॉस्को में जहां रेड स्क्वायर परेड और अन्य उत्सव आयोजित हो रहे थे, तभी यूरोप के कई अधिकारी पश्चिमी यूक्रेन के ल्वीव में युद्ध अपराधों के आरोपी रूसी अधिकारियों पर मुकदमा चलाने के लिए एक विशेष न्यायाधिकरण के गठन का समर्थन करने के उद्देश्य से बैठक कर रहे थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\