विदेश की खबरें | यूक्रेन संकट को हल करने के लिए रूस की वैध सुरक्षा मांगों का उचित समाधान किया जाना चाहिए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. रूस के यूक्रेन में सैन्य हमले तेज करने के बीच चीन ने मंगलवार को कहा कि मॉस्को की ‘‘वैध सुरक्षा मांगों’’ को गंभीरता से लिया जाना चाहिए और यूक्रेन संकट के राजनीतिक समाधान के लिए उचित तरीके से इसका समाधान किया जाना चाहिए।

बीजिंग, एक मार्च रूस के यूक्रेन में सैन्य हमले तेज करने के बीच चीन ने मंगलवार को कहा कि मॉस्को की ‘‘वैध सुरक्षा मांगों’’ को गंभीरता से लिया जाना चाहिए और यूक्रेन संकट के राजनीतिक समाधान के लिए उचित तरीके से इसका समाधान किया जाना चाहिए।

रूस की सैन्य कार्रवाई की आलोचना करने से इनकार करते हुए चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने ऐसे राजनीतिक समाधान का आह्वान किया जो दोनों पक्षों की वैध सुरक्षा चिंताओं का हल करता हो और यूरोप में स्थायी शांति एवं स्थिरता को बढ़ावा देता हो।

वांग ने कहा, ‘‘चीन का मानना ​​​​है कि एक देश की सुरक्षा दूसरे देशों की सुरक्षा की कीमत पर नहीं होनी चाहिए।’’

उन्होंने कहा कि शीतयुद्ध की मानसिकता का पूरी तरह त्याग कर दिया जाना चाहिए और सभी देशों की वैध सुरक्षा का सम्मान किया जाना चाहिए।

रूस के आक्रमण के परिणामस्वरूप यूक्रेन में बढ़ती हताहतों की संख्या पर वांग ने कहा कि यूक्रेन मुद्दे में जटिल ऐतिहासिक संदर्भ और यथार्थवादी कारक हैं।

वांग ने कहा, "नागरिकों के जीवन और संपत्ति की सुरक्षा को प्रभावी ढंग से गारंटी दी जानी चाहिए, और विशेष रूप से, बड़े पैमाने पर मानवीय संकट को टाला जाना चाहिए।"

रूस के खिलाफ अमेरिका और यूरोपीय संघ के प्रतिबंधों पर वांग ने दोहराया कि प्रतिबंध समस्याओं को हल करने के लिए कोई प्रभावी समाधान नहीं हैं।

इस बीच, चीन ने मंगलवार को यूक्रेन से अपने 6,000 से अधिक छात्रों की आपातकालीन निकासी शुरू कर दी।

वांग ने कहा, "वर्तमान में, यूक्रेन में चीनी नागरिक विभिन्न तरीकों से यूक्रेन के पड़ोसी देशों में जा रहे हैं।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, February 27: उत्तर भारत में समय से पहले 'गर्मी' की दस्तक; पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, जानें दिल्ली-मुंबई समेत अन्य शहरों का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Match Preview: आज ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Live Streaming In India: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा दूसरा वनडे, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

\