विदेश की खबरें | यूक्रेन पर रूस का भीषण हवाई हमला, एक की मौत, 26 घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने हमले के कुछ घंटे बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने हमले के कुछ घंटे बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की।

जेलेंस्की के बयान के अनुसार, दोनों नेताओं ने यूक्रेन की हवाई सुरक्षा को मजबूत करने, संभावित संयुक्त हथियार निर्माण और युद्ध समाप्ति के प्रयासों पर चर्चा की।

ट्रंप ने जेलेंस्की से हुई फोन पर बातचीत के बारे में पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर कहा, ‘‘मुझे लगता है कि हमारी बातचीत बहुत अच्छी रही।’’

युद्ध समाप्ति के बारे में पूछे जाने पर ट्रंप ने कहा, ‘‘मुझे नहीं पता। मैं आपको यह नहीं बता सकता कि ऐसा होने वाला है या नहीं।’’

अमेरिका ने यूक्रेन को दी जाने वाली कुछ सैन्य सहायता अस्थायी रूप से रोक दी है, जिसमें महत्वपूर्ण हवाई रक्षा मिसाइल भी शामिल हैं।

यूक्रेन के यूरोपीय समर्थक देश इस बात पर विचार कर रहे हैं कि वे इस कमी को कैसे पूरा कर सकते हैं।

जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन अपने घरेलू हथियार उद्योग को विकसित करने की योजना बना रहा है, लेकिन इसमें समय लगेगा।

अधिकारियों के अनुसार, कीव पर सात घंटे तक जारी रहे भीषण हमले ने राजधानी के कई इलाकों में भारी तबाही मचाई। जेलेंस्की ने कहा कि यह बेहद कठिन रात थी।

रूस की वायुसेना के अनुसार, रात के दौरान रूस ने यूक्रेन पर 550 ड्रोन और मिसाइल दागीं। इनमें से ज़्यादातर शाहेद ड्रोन थे। रूस ने 11 मिसाइल भी दागीं।

शुक्रवार को फोन पर हुई बातचीत के बारे में ज़ेलेंस्की ने कहा कि उन्होंने ट्रंप और अमेरिकी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी तथा निरंतर समर्थन के लिए अमेरिका को धन्यवाद दिया।

ज़ेलेंस्की ने कहा कि उन्होंने हवाई हमलों के खिलाफ यूक्रेन की सुरक्षा बढ़ाने के तरीकों का पता लगाने के लिए अपनी टीमों के बीच संभावित भविष्य की बैठक पर चर्चा की।

कीव पर हमला उसी दिन शुरू हुआ जिस दिन ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच फोन पर बातचीत हुई थी।

यह पूछे जाने पर कि क्या युद्ध समाप्त करने के लिए पुतिन के साथ बातचीत में कोई प्रगति हुई है, ट्रंप ने कहा, ‘‘नहीं, आज उनके साथ कोई प्रगति नहीं हुई।’’

ट्रंप ने कहा, ‘‘मैं आज राष्ट्रपति पुतिन के साथ हुई बातचीत से बहुत निराश हूं क्योंकि मुझे नहीं लगता कि वह युद्ध रोकना चाहते हैं, और यह बहुत बुरी बात है।’’

पुतिन के विदेश मामलों के सलाहकार यूरी उशाकोव के अनुसार, ट्रंप के साथ बातचीत में रूसी नेता ने इस बात पर जोर दिया कि रूस यूक्रेन संघर्ष में अपने निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करेगा, जिसमें संघर्ष के मूल कारणों को समाप्त करना शामिल है।

उशाकोव ने बातचीत के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘रूस इन लक्ष्यों से पीछे नहीं हटेगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड