विदेश की खबरें | रूसी सैनिकों ने पूर्वी यूक्रेन में हवाई हमले किये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. क्षेत्रीय गवर्नर सेरही हैदाई ने बताया कि रूसी और यूक्रेनी सेना के बीच सिविएरोदोनेस्क और लिसिचन्स्क में भीषण लड़ाई हुई। उन्होंने बताया कि रूस के हमलों में निकटवर्ती हिरस्के गांव में एक मां और बच्चा समेत चार लोगों की मौत हो गई।

क्षेत्रीय गवर्नर सेरही हैदाई ने बताया कि रूसी और यूक्रेनी सेना के बीच सिविएरोदोनेस्क और लिसिचन्स्क में भीषण लड़ाई हुई। उन्होंने बताया कि रूस के हमलों में निकटवर्ती हिरस्के गांव में एक मां और बच्चा समेत चार लोगों की मौत हो गई।

लुहान्स्क प्रांत अंतिम प्रमुख क्षेत्र हैं जो अभी भी यूक्रेन के कब्जे में हैं। हाल के दिनों में, रूसियों ने सिविएरोदोनेस्क पर कब्जा करने पर ध्यान केंद्रित किया, जहां की आबादी लगभग 1,00,000 है।

रूस ने डोनेस्कत के एक शहर बखमुट के आसपास भी हमलों को तेज कर दिया है। यूक्रेनी सेना ने कहा कि युद्ध अपने 101 वें दिन भी जारी रहा।

ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को एक आकलन में कहा, ‘‘हवाई हमले और तोप से हमले इस क्षेत्र में रूस की हालिया सामरिक सफलताओं का एक महत्वपूर्ण कारक रहा है।’’

यूक्रेन के सैन्यकर्मियों ने दावा कि यूक्रेनी सैनिकों ने 24 घंटों में डोनबास में नौ हमलों को नाकाम कर दिया। हालांकि इस दावे को स्वतंत्र रूप से सत्यापित नहीं किया जा सका है।

यूक्रेन के आंतरिक मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि कीव के आसपास से रूस की सैन्य वापसी के बाद यूक्रेन के राजधानी क्षेत्र में अब तक 1,300 से अधिक नागरिकों के शव कब्र से निकाले जा चुके हैं।

मंत्रालय की प्रवक्ता एलोना मतवेयेवा ने कहा कि शवों को फोरेंसिक जांच के लिए मुर्दाघर भेज दिया गया है और मृतकों में से लगभग 200 की पहचान नहीं हो पाई है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी