विदेश की खबरें | रूसी सैनिकों ने यूक्रेन के आठ शहरों पर हमले किए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. लुहांस्क के क्षेत्रीय गवर्नर सेरिही ने कहा कि यह पहली बार नहीं है कि तेल रिफाइनरी को निशाना बनाया गया और आरोप लगाया कि रूसी सैनिक स्थानीय आपात सेवा को ध्वस्त करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हमले के समय रिफाइनरी में ईंधन नहीं था और ‘‘तेल सामग्री के अवशेष’’ में आग लग गई।

लुहांस्क के क्षेत्रीय गवर्नर सेरिही ने कहा कि यह पहली बार नहीं है कि तेल रिफाइनरी को निशाना बनाया गया और आरोप लगाया कि रूसी सैनिक स्थानीय आपात सेवा को ध्वस्त करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हमले के समय रिफाइनरी में ईंधन नहीं था और ‘‘तेल सामग्री के अवशेष’’ में आग लग गई।

यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय ने शनिवार को कहा कि पिछले 24 घंटे में आठ क्षेत्रों- पूर्व में दोनेत्सक, लुहांस्क और खारकीव, मध्य यूक्रेन में निप्रॉपेत्रोवस्क, पोल्तावा और किरोवोह्रद तथा दक्षिण में मायकोलीव और खेरसॉन में रूसी सेना ने गोलाबारी की।

रिपोर्ट के अनुसार, खारकीव में शुक्रवार को हमले में नौ नागरिकों की मौत हो गई और 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए। जबकि, इसके लगे अन्य क्षेत्र में दो लोगों की मौत हो गई। दक्षिण में, मायकोलीव में शुक्रवार और शनिवार को भीषण हमले किए गए। राष्ट्रपति कार्यालय के मुताबिक हवाई हमले में पांच लोगों की मौत हो गई और 15 लोग घायल हो गए। क्षेत्रीय विधायिका की प्रमुख हन्ना जमाजेयेवा ने शनिवार को कहा कि पिछले 24 घंटे में हमलों में 39 लोग घायल हो गए। जमाजेयेवा ने कहा कि रूसी सैनिकों ने रिहायशी इलाकों को भी निशाना बनाया।

कीव: यूक्रेन की उप प्रधानमंत्री इरीना वीरेशचुक ने शनिवार को टेलीविजन पर कहा कि 700 यूक्रेनी सैनिकों और 1,000 से अधिक नागरिकों को वर्तमान में रूसी सैनिकों ने बंधक बनाकर रखा है। नागरिकों में आधी से ज्यादा महिलाएं हैं।

वीरेशचुक ने कहा कि कीव बंदी सैनिकों की अदला-बदली करने का इरादा रखता है, क्योंकि यूक्रेन के कब्जे में भी इतने ही रूसी सैनिक हैं। उन्होंने कहा कि नागरिकों को ‘‘बिना किसी शर्त के’’ रिहा करने की मांग करते हैं।

रोम: इस महीने की शुरुआत में यूरोपीय संघ द्वारा घोषित विस्तारित प्रतिबंधों के तहत इटली रविवार से अपने बंदरगाहों से सभी रूसी जहाजों के आवागमन को रोकने वाला है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bengaluru Shocker: कर्नाटक के कोडागु में अमेरिकी महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म, झारखंड के आरोपी समेत होमस्टे मालिक गिरफ्तार

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट