विदेश की खबरें | रूसी सेना आपूर्ति बाधित करने के लिए महत्वपूर्ण गढ़ से आगे बढ़ी: यूक्रेनी अधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यूक्रेनी सेना के स्थानीय प्रवक्ता मेजर विक्टर त्रेहुबोव ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि रूसी सैनिक पोक्रोवस्क के महत्वपूर्ण रसद केंद्र को चारों ओर से घेर रहे हैं, जहां एक मजबूत यूक्रेनी रक्षापंक्ति ने उन्हें अब तक रोक रखा है। उन्होंने कहा कि वे (रूसी सैनिक) वहां से मध्य यूक्रेन के शहर द्निप्रो तक जाने वाले राजमार्ग को निशाना बना रहे हैं।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

यूक्रेनी सेना के स्थानीय प्रवक्ता मेजर विक्टर त्रेहुबोव ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि रूसी सैनिक पोक्रोवस्क के महत्वपूर्ण रसद केंद्र को चारों ओर से घेर रहे हैं, जहां एक मजबूत यूक्रेनी रक्षापंक्ति ने उन्हें अब तक रोक रखा है। उन्होंने कहा कि वे (रूसी सैनिक) वहां से मध्य यूक्रेन के शहर द्निप्रो तक जाने वाले राजमार्ग को निशाना बना रहे हैं।

यह मार्ग पूरे क्षेत्र में यूक्रेनी सेना को आपूर्ति के लिए महत्वपूर्ण है। राजमार्ग यातायात को काटने से पोक्रोवस्क भी गंभीर रूप से प्रभावित होगा।

त्रेहुबोव ने एक व्हाट्सऐप संदेश में कहा, “अब तक, वे अपना लक्ष्य हासिल नहीं कर पाए हैं और हम (यूक्रेनी सेना) यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहे हैं कि वे भविष्य में इसे हासिल न कर सकें - ठीक उसी तरह जैसे वे शहर को घेरकर आगे बढ़ने के अन्य प्रयासों में सफल नहीं हुए हैं।”

यूक्रेन की सेना लगभग 1,000 किलोमीटर लंबी अग्रिम पंक्ति के कुछ हिस्सों में गंभीर दबाव में है, विशेष रूप से पूर्वी डोनेतस्क क्षेत्र में जहां पोक्रोवस्क स्थित है।

लगभग तीन साल के युद्ध के बाद, यूक्रेनी इकाइयां कई जगह समाप्त हो गई हैं और रूसी सेना की तुलना में उनकी संख्या कम हो गई है। हालांकि युद्ध के मैदान में रूस की प्रगति धीमी और खर्चीली रही है, युद्ध का पलड़ा फिलहाल रूस के पक्ष में है और इसके हमले ने धीरे-धीरे शहरों और गांवों को तबाह कर दिया है।

रविवार देर रात राष्ट्र के नाम अपने दैनिक वीडियो संबोधन में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि पोक्रोवस्क के आसपास लड़ाई हाल के दिनों में “सबसे भीषण” थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी