विदेश की खबरें | यूक्रेन पर रूसी मिसाइल हमले में 34 लोग घायल, कई इमारतों को नुकसान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यूक्रेन के संपूर्ण राजधानी क्षेत्र में देर रात तीन बज कर लगभग 45 मिनट पर हवाई हमले के सायरन बजने लगे। इसके बाद विस्फोटों की आवाज़ें सुनाई दीं क्योंकि इन मिसाइलों को यूक्रेनी रक्षा प्रणालियों द्वारा रोक दिया गया था।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

यूक्रेन के संपूर्ण राजधानी क्षेत्र में देर रात तीन बज कर लगभग 45 मिनट पर हवाई हमले के सायरन बजने लगे। इसके बाद विस्फोटों की आवाज़ें सुनाई दीं क्योंकि इन मिसाइलों को यूक्रेनी रक्षा प्रणालियों द्वारा रोक दिया गया था।

यूक्रेनी सशस्त्र बलों के कमांडर-इन-चीफ वालेरी जालुजनी ने कहा कि मरमांस्क क्षेत्र और कैस्पियन क्षेत्र में कुल मिलाकर 18 क्रूज मिसाइलें दागी गईं और उनमें से 15 मिसाइलों को रोक दिया गया।

कीव शहर के प्रशासन के प्रमुख सेरही पोपको ने कहा कि शहर में दागी गई सभी मिसाइलों और कुछ ड्रोन को मार गिराया गया। उन्होंने कहा कि इस बारे में अधिक जानकारी बाद में उपलब्ध होगी।

शुक्रवार को यूक्रेन में 20 से अधिक क्रूज मिसाइलों और दो विस्फोटक ड्रोन के जरिए हमला हुआ। यह लगभग दो महीनों में कीव को निशाना बनाने वाला पहला हमला था।

हमले में, रूसी मिसाइलों ने कीव से लगभग 215 किलोमीटर दक्षिण में उमान शहर में एक रिहायशी इमारत को निशाना बनाया, जिसमें तीन बच्चों सहित 21 लोगों की मौत हो गयी थी।

सोमवार के हमले में मिसाइलों ने पूर्वी निप्रॉपेत्रोव्स्क क्षेत्र में पावलोह्राद को निशाना बनाया, जिसमें पांच बच्चों समेत 34 लोग घायल हो गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट