विदेश की खबरें | रूसी विदेश मंत्रालय ने तालिबान सरकार की ओर से भेजे गये पहले राजनयिक को मान्यता दी:लावरोव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. रूस के विदेश मंत्रालय ने अफगानिस्तान की तालिबान सरकार द्वारा मास्को भेजे गये पहले राजनयिक को मान्यता दे दी है। विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने बृहस्पतिवार को यह कहा।

बीजिंग/मास्को, 31 मार्च रूस के विदेश मंत्रालय ने अफगानिस्तान की तालिबान सरकार द्वारा मास्को भेजे गये पहले राजनयिक को मान्यता दे दी है। विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने बृहस्पतिवार को यह कहा।

लावरोव ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से काबुल में नयी सरकार से सक्रियता से सहयोग करने की अपील की।

पिछले साल अगस्त में काबुल की सत्ता पर कब्जा करने के बाद से तालिबान यह भरसक प्रयास करता रहा है कि उसके इस्लामी अमीरात को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अफगानिस्तान की आधिकारिक सरकार के रूप में मान्यता मिले।

हालांकि, काबुल में कट्टरपंथी इस्लामवादियों द्वारा संचालित सरकार को विश्व के किसी भी राष्ट्र से आधिकारिक मान्यता नहीं मिली है।

रूस की सरकारी समाचार एजेंसी तास ने लावरोव को उद्धृत करते हुए कहा, ‘‘मैं यह उल्लेख करना चाहूंगा कि पिछले महीने मास्को पहुंचे प्रथम अफगान राजनयिक को रूसी विदेश मंत्रालय ने मान्यता दे दी है। ’’

लावरोव ने अफगानिस्तान के पड़ोसी देशों की तीसरी मंत्रीस्तरीय बैठक को पूर्वी चीन के तुंक्शी शहर में संबोधित करते हुए चीन, ईरान, पाकिस्तान, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और उज्बेकिस्तान के अपने समकक्षों से यह कहा।

लावरोव ने यह भी कहा कि अफगानिस्तान की मौजूदा दयनीय हालत के लिए पश्चिमी देश जिम्मेदार हैं और उन्हें इसे उबारना चाहिए।

लावरोव ने यह भी कहा कि अफगानिस्तान की सीमा से लगे मध्य एशिया के देशों में अमेरिका और नाटो के सैन्य उपकरणों की संभावित तैनाती का रूस विरोध करता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\