विदेश की खबरें | रूसी बलों को कम नहीं आंकना चाहिए : नाटो

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. नाटो प्रमुख ने कहा कि गठबंधन ने हाल के दिनों में रूस का मुकाबला करने के लिए अपनी तैयारी बढ़ा दी है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

नाटो प्रमुख ने कहा कि गठबंधन ने हाल के दिनों में रूस का मुकाबला करने के लिए अपनी तैयारी बढ़ा दी है।

नाटो प्रमुख जेन्स स्टोल्टेनबर्ग ने कहा कि जब नाटो सदस्य देशों के नेता 11-12 जुलाई को लिथुआनिया की राजधानी विनियस में मिलेंगे तो गठबंधन रूस और उसके सहयोगी बेलारूस का सामना करने के लिए अपनी ताकत तथा तैयारी को और बढ़ाने को लेकर फैसला कर सकता है।

स्टोल्टेनबर्ग ने मंगलवार को कहा, ‘‘इसलिए किसी भी संभावित खतरे के खिलाफ अपने सहयोगियों की रक्षा करने की हमारी क्षमता को लेकर रूस या बेलारूस को कोई संदेह नहीं है।’’

हेग में नाटो सदस्य देशों के आठ नेताओं की एक बैठक में लिथुआनिया के राष्ट्रपति गिटानस नौसेदा ने कहा कि अगर ‘वैग्नर’ समूह बेलारूस में अपने ‘‘सीरियल किलर’’ तैनात करता है तो पड़ोसी देशों के समक्ष खतरा बढ़ जाएगा।

स्टोल्टेनबर्ग ने कहा कि ‘वैग्नर’ प्रमुख येवगेनी प्रीगोझिन और उसके बल क्या कर सकते हैं तथा क्या उनका बेलारूस में खात्मा हो सकता है, इस बारे में अभी कोई भी निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगी।

नाटो के सदस्य देशों के नेता इस बात पर सहमत हुए कि सप्ताहांत में रूस में ‘वैग्नर’ लड़कों द्वारा अल्पकालिक विद्रोह के मद्देनजर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को यूक्रेन के खिलाफ युद्ध की गति बढ़ाने से रोकने के लिए नाटो को पूर्वी मोर्चे पर अपनी सेना को बढ़ाना जारी रखना चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Bangladesh Asian Games 2026 1st Semi-Final Match Key Players To Watch Out: एशियन गेम्स के पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

Pakistan vs Bangladesh Asian Games 2026 1st Semi Final Match Dream11 Prediction: एशियन गेम्स के पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच होगी कांटे की टक्कर, इन खिलाड़ियों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी 11 टीम

Pakistan vs Bangladesh T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पाकिस्तान या बांग्लादेश, किस टीम का पलड़ा है भारी? यहां देखें दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़े

Pakistan vs Bangladesh, Asian Games 2026 1st Semi Final Match Winner Prediction: पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान की युवा टीम मारेगी बाजी या लिटन दास की बांग्लादेश करेगी फाइनल में एंट्री? मैच से पहले जानें कौनसी टीम का पलड़ा भारी