विदेश की खबरें | रूसी ड्रोन के हमले में यूक्रेन के छात्रावास में चार लोगों की जान गयी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. उधर चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग युद्ध को समाप्त करने के अपने प्रस्ताव पर चर्चा के बाद रूस से वापस हो गये। इस प्रस्ताव को पश्चिमी देशों ने बेकार बताकर खारिज कर दिया है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

उधर चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग युद्ध को समाप्त करने के अपने प्रस्ताव पर चर्चा के बाद रूस से वापस हो गये। इस प्रस्ताव को पश्चिमी देशों ने बेकार बताकर खारिज कर दिया है।

स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि यूक्रेन की राजधानी के दक्षिण में स्थित रझिश्चिव में रात में हुए ड्रोन हमले में एक हाई स्कूल और दो छात्रावास आंशिक रूप से तबाह हो गये। यह अभी स्पष्ट नहीं है कि उस समय छात्रावास में कितने लोग मारे गये।

क्षेत्रीय पुलिस प्रमुख एंड्रिल नेबितोव के अनुसार एक छात्रावास की पांचवीं मंजिल पर मलबे से 40 वर्षीय व्यक्ति के शव को निकाला गया। उन्होंने कहा कि 20 से अधिक लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया और कुछ अन्य के बारे में पुष्टि नहीं हुई है।

यूक्रेन जनरल स्टाफ ने कहा कि यूक्रेन वायु सेना ने रूस द्वारा दागे गये 21 में से 16 ड्रोन को मार गिराया। इनमें से आठ को राजधानी के पास मार गिराया गया। अन्य ड्रोन खमेलनित्स्की प्रांत में गिरा दिये गये।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने ट्वीट किया, ‘‘20 से अधिक ईरानी हत्यारे ड्रोन, मिसाइलों ने केवल एक रात में हमले किये। जब भी कोई मॉस्को में विश्व शांति की बात सुनने की कवायद चाहता है, इस तरह के आपराधिक हमलों के लिए एक और आदेश दे दिया जाता है।’’

जापान के प्रधानमंत्री और जी-7 समूह के अध्यक्ष फुमियो किशिदा ने मंगलवार को कीव का औचक दौरा किया और जेलेंस्की की सरकार को ऐसे समय में समर्थन जताया जब उनके एशियाई प्रतिद्वंद्वी शी ने पुतिन को समर्थन जताया।

किशिदा ने कीव की यात्रा के एक दिन बाद पोलैंड की यात्रा की और वहां के राष्ट्रपति मैटिअस्ज मोराविएकी से क्षेत्र की सुरक्षा व द्विपक्षीय संबंधों के बारे में बातचीत की।

रूसी आक्रमण का सामना कर रहे पड़ोसी देश यूक्रेन को पोलैंड सैन्य, मानवीय और राजनीतिक मदद मुहैया करा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू