विदेश की खबरें | कीव से हटा रही ध्यान रूसी सेना, क्या यूक्रेन युद्ध के लक्ष्य से पीछे हट रहे हैं पुतिन?

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अभी यह बताना जल्दबाजी होगी कि इसके क्या परिणाम होंगे। सवाल उठ रहा है कि क्या रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने युद्ध से बाहर निकलने के रास्ते की तलाश में अपनी महत्वाकांक्षाओं को कम कर दिया है? हाल में कीव के पास रूसी सेना द्वारा अपनाए गए रक्षात्मक रुख से इस बात के संकेत मिलते हैं कि यूक्रेन भी जबरदस्त प्रतिरोध कर रहा है।

अभी यह बताना जल्दबाजी होगी कि इसके क्या परिणाम होंगे। सवाल उठ रहा है कि क्या रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने युद्ध से बाहर निकलने के रास्ते की तलाश में अपनी महत्वाकांक्षाओं को कम कर दिया है? हाल में कीव के पास रूसी सेना द्वारा अपनाए गए रक्षात्मक रुख से इस बात के संकेत मिलते हैं कि यूक्रेन भी जबरदस्त प्रतिरोध कर रहा है।

देश के कई हिस्सों में पुतिन की सेना को काफी दबाव का सामना करना पड़ रहा है। अमेरिका और अन्य देश यूक्रेन को हथियार और साजो-सामान की आपूर्ति बढ़ा रहे हैं। हालिया कुछ दिन में अमेरिकी अधिकारियों ने कहा है कि उन्हें कुछ क्षेत्रों में सीमित रूप से ही सही, यूक्रेनी सैनिकों के आक्रामक होने के सबूत मिले हैं। इस हफ्ते की शुरुआत में वे काला सागर तट पर बंदरगाह में एक बड़े रूसी जहाज पर हमला करने में कामयाब रहे।

रूस के उपसेना प्रमुख जर्नल सर्गेई रुड्सकोई ने कहा था कि रूसी बलों ने पहले चरण में मोटे तौर पर उस ''मुख्य उद्देश्यों'' को हासिल कर लिया है। रूस ने इस पहले चरण को यूक्रेन में ''विशेष सैन्य अभियान'' करार दिया था।

रुड्सकोई ने कहा था कि रूसी बलों ने यूक्रेन की लड़ाकू सैन्य ताकत को ''अपेक्षाकृत कमजोर'' कर दिया है और अब वे अपने मुख्य लक्ष्य यानी डोनबास की आजादी को हासिल करने पर ध्यान केंद्रित करेंगे।

रुडस्कोई के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की ने युद्ध को समाप्त करने के लिए रूस से बातचीत करने की अपील की। हालांकि उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि यूक्रेन शांति की कीमत अपने किसी भी क्षेत्र को छोड़ने के लिए सहमत नहीं होगा।

उन्होंने देश के नाम एक वीडियो संदेश में कहा, ''यूक्रेन की क्षेत्रीय अखंडता की गारंटी दी जानी चाहिए। शर्तें निष्पक्ष होनी चाहिए, क्योंकि यूक्रेनी लोग कुछ भी गलत स्वीकार नहीं करेंगे।''

अमेरिका के एक रक्षा अधिकारी ने कहा है कि एक महीने से जारी युद्ध में रूसी सेना देश के अधिकांश हिस्सों में कमजोर पड़ी है। पिछले कुछ दिन में रूसी जमीनी बलों ने कीव को लेकर बहुत कम दिलचस्पी दिखाई है, हालांकि वे राजधानी पर हवाई हमले जारी रखे हुए हैं।

अधिकारी ने नाम सार्वजनिक नहीं करने का अनुरोध करते हुए कहा, ''कम से कम इस समय वे कीव को ध्यान में रखते हुए आगे नहीं बढ़ाना चाहते। वे डोनबास पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।''

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट