विदेश की खबरें | रूस काबुल स्थित दूतावास से कुछ कर्मियों को वापस लाएगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. काबुलोव ने ‘एखो मोस्कवी’ रेडियो स्टेशन से कहा कि लगभग 100 रूसी दूतावास कर्मियों को छुट्टी पर रखा जाएगा या वापस बुलाया जाएगा जिससे कि वहां बड़ी मौजूदगी न रहे।

काबुलोव ने ‘एखो मोस्कवी’ रेडियो स्टेशन से कहा कि लगभग 100 रूसी दूतावास कर्मियों को छुट्टी पर रखा जाएगा या वापस बुलाया जाएगा जिससे कि वहां बड़ी मौजूदगी न रहे।

उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान में रूस के राजदूत दमित्री झिरनोव मंगलवार को तालिबान के एक प्रतिनिधि से मिलेंगे और दूतावास की सुरक्षा के मुद्दे पर बात करेंगे।

काबुलोव ने कहा कि दूतावास की बाहरी परिधि की सुरक्षा तालिबान पहले से ही कर रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि अफगानिस्तान की राजधानी पर तालिबान का इतनी जल्दी कब्जा हो जाना ‘‘कुछ हद तक अप्रत्याशित’’ है।

काबुलोव ने कहा, ‘‘रूस को अमेरिका और नाटो द्वारा प्रशिक्षित अफगान बलों की योग्यता को लेकर काफी उम्मीद थी, लेकिन उन्होंने पहली गोली में ही सबकुछ छोड़ दिया।’’

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\