विदेश की खबरें | रूस ने यूक्रेन पर हमले के लिए लगभग 150 ड्रोन का इस्तेमाल किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. हमले से एक दिन पहले ही अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के युद्ध समाप्त करने की मंशा पर संदेह जताया था।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

हमले से एक दिन पहले ही अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के युद्ध समाप्त करने की मंशा पर संदेह जताया था।

निप्रोपेट्रोव्स्क के गवर्नर सेरही लिसाक ने बताया कि क्षेत्र के पावलोहराद शहर में लगातार तीसरी रात हुए हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा 14 वर्षीय एक किशोरी घायल हो गई।

ये हमले रूस द्वारा कुर्स्क क्षेत्र के शेष हिस्सों पर नियंत्रण हासिल करने का दावा करने के कुछ घंटों बाद हुए।

यूक्रेनी वायुसेना ने बताया कि रूस ने ताजा हमलों के लिए 149 ड्रोन का इस्तेमाल किया, जिनमें से 57 को नष्ट कर दिया गया।

स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, ड्रोन हमलों में ओडेसा क्षेत्र और जिटोमिर शहर में एक-एक व्यक्ति घायल हुआ।

रूस के रक्षा मंत्रालय ने रविवार को कहा कि उसने ब्रांस्क के सीमावर्ती क्षेत्र में पांच यूक्रेनी ड्रोन को नष्ट कर दिया।

इसने कहा कि क्रीमिया प्रायद्वीप के ऊपर भी तीन यूक्रेनी ड्रोन को नष्ट कर दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी