विदेश की खबरें | सेना को मजबूत करने और यूक्रेन पर पकड़ बनाने के लिए रूस ने उठाए कदम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. खेरसॉन और जापोरिजिया क्षेत्र पर लागू होने वाले पुतिन के फरमान के बाद रूस की पूर्वी यूक्रेन के बीच स्थित क्षेत्र पर पकड़ मजबूत हो सकती है, जहां मास्को समर्थित अलगाववादियों ने क्रीमिया प्रायद्वीप समेत कुछ क्षेत्रों पर कब्जा कर लिया है।

खेरसॉन और जापोरिजिया क्षेत्र पर लागू होने वाले पुतिन के फरमान के बाद रूस की पूर्वी यूक्रेन के बीच स्थित क्षेत्र पर पकड़ मजबूत हो सकती है, जहां मास्को समर्थित अलगाववादियों ने क्रीमिया प्रायद्वीप समेत कुछ क्षेत्रों पर कब्जा कर लिया है।

रूस की सेना यूक्रेन के पूर्वी औद्योगिक गढ़ डोनबास के लिए व्यापक यु्द्ध लड़ रही है। क्रेमलिन के अपनी सैन्य मशीनरी को मजबूत करने की कोशिश के संकेत के तौर पर, रूसी सांसदों ने स्वैच्छिक सैन्य अनुबंधों पर हस्ताक्षर करने वाले व्यक्तियों के लिए 40 साल की आयु सीमा को समाप्त करने पर सहमति व्यक्त की।

रूसी संसद की रक्षा समिति के अध्यक्ष आंद्रेई कार्तपोलोव ने कहा कि इस उपाय से ‘‘इन-डिमांड’’ कौशल वाले लोगों को काम पर रखना आसान हो जाएगा।

रूस के अधिकारियों ने कहा कि यूक्रेन में केवल स्वयंसेवक अनुबंध सैनिकों को लड़ने के लिए भेजा जाता है। हालांकि उन्होंने स्वीकार किया कि युद्ध के शुरुआती चरणों में गलती से कुछ सैनिकों को लड़ाई में शामिल किया गया था।

क्रेमलिन ने अपनी वेबसाइट पर एक बयान में कहा कि पड़ोसी देश पर रूस के आक्रमण के तीन महीने बाद पुतिन ने मॉस्को में एक सैन्य अस्पताल में यूक्रेन में घायल हुए कुछ सैनिकों से मुलाकात की।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की घायल सैनिकों, नागरिकों और बच्चों से मिलने ऐसे समय में गए जब रूसी सैनिक कीव के बाहरी इलाके में लड़ रहे थे।

जेलेंस्की ने बुधवार को दोहराया कि वह पुतिन के साथ सीधे बातचीत करने के लिए तैयार होंगे, लेकिन मॉस्को को आक्रमण से पहले पीछे हटने की जरूरत है और यह दिखाना होगा कि वह ‘‘खूनी युद्ध से कूटनीति में बदलाव’’ के लिए तैयार है।

उन्होंने यह भी कहा कि यूक्रेन सभी कब्जे वाले क्षेत्रों से रूसी सैनिकों को खदेड़ना चाहता है।

जेलेंस्की ने कहा ‘‘यूक्रेन तब तक लड़ेगा जब तक कि वह अपने सभी क्षेत्रों को पुनः प्राप्त नहीं कर लेता।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\