विदेश की खबरें | रूस ने यूक्रेन के कब्जे वाले क्षेत्र में सुरक्षा कड़ी की, संघर्ष जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि कुर्स्क क्षेत्र में लड़ाई जारी है और सेना ने यूक्रेनी सेना के खिलाफ हवाई हमले किए हैं, जिसमें थर्मोबैरिक बम का उपयोग भी शामिल है, जो न केवल विस्फोट तरंग उत्पन्न करता है बल्कि एक निर्वात भी बनाता है, जिससे दुश्मनों का दम घुट जाता है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि कुर्स्क क्षेत्र में लड़ाई जारी है और सेना ने यूक्रेनी सेना के खिलाफ हवाई हमले किए हैं, जिसमें थर्मोबैरिक बम का उपयोग भी शामिल है, जो न केवल विस्फोट तरंग उत्पन्न करता है बल्कि एक निर्वात भी बनाता है, जिससे दुश्मनों का दम घुट जाता है।

कुर्स्क तथा यूक्रेन की सीमा से लगे पड़ोसी बेलगोरोड और ब्रांस्क क्षेत्रों के लिए घोषित उपायों से सरकार को निवासियों को स्थानांतरित करने, टेलीफोन संचार को नियंत्रित करने तथा वाहनों को जब्त करने की अनुमति मिल गई है।

मंगलवार को शुरू हुई यह छापेमारी इस युद्ध में सबसे बड़ी सीमा पार की गई कार्रवाई है और इससे यह चिंता उत्पन्न हो गई है कि यह लड़ाई यूक्रेन से बाहर भी फैल सकती है।

रूसी सैनिक पड़ोसी बेलारूस में तैनात हैं लेकिन उसने अपनी सेना यूक्रेन में जंग के लिए नहीं भेजी है। बेलारूस के राष्ट्रपति एलेंक्जेंडर लुकाशेंको ने शनिवार को कहा कि इसकी वायु रक्षा प्रणाली ने यूक्रेन से प्रक्षेपित अनिर्दिष्ट वस्तुओं को मार गिराया जो बेलारूसी क्षेत्र के ऊपर उड़ रही थीं।

सरकारी समाचार एजेंसी ‘बेल्टा’ के अनुसार, लुकाशेंको ने कहा, “मुझे समझ में नहीं आता कि यूक्रेन को इसकी क्या जरूरत है। हमें इसका पता लगाना होगा। जैसा कि मैंने पहले कहा, हमने उन्हें स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी उकसावे का जवाब दिया जाएगा।”

अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को एक रूसी विमान से प्रक्षेपित मिसाइल यूक्रेन के पूर्वी डोनेत्स्क क्षेत्र के एक शॉपिंग मॉल में गिरी, जिसमें कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और 44 अन्य घायल हो गए।

डोनेत्स्क के क्षेत्रीय प्रमुख वादिम फिलाशकिन ने एक ‘टेलीग्राम’ पोस्ट में कहा, “यह भीड़भाड़ वाली जगह पर एक और लक्षित हमला है, रूस के द्वारा आतंकवादी कार्रवाई का एक और कृत्य है।”

रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यूक्रेन के हमले का मुकाबला करने के लिए कुर्स्क में अतिरिक्त सैन्य बल भेजा जा रहा है, जिसमें रूस ने कई रॉकेट लांचर, तोप और ट्रक पर ले जाए जाने में सक्षम टैंक तैनात किए हैं।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी