विदेश की खबरें | कीव और चेर्नीहीव में पिछले हटने के वादे से मुकरा रूस, हमले तेज किए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. देश के अन्य हिस्सों पर रूस के बढ़ते हमलों के बाद, युद्ध को खत्म करने के मकसद से वार्ता में कोई प्रगति होने की उम्मीद खत्म हो गयी है।

देश के अन्य हिस्सों पर रूस के बढ़ते हमलों के बाद, युद्ध को खत्म करने के मकसद से वार्ता में कोई प्रगति होने की उम्मीद खत्म हो गयी है।

रूसी सेना ने मंगलवार को ऐलान किया था कि वह ‘‘आगे बातचीत के अनुकूल परिस्थितियां पैदा करने और आपसी विश्वास पैदा करने’’ के लिए राजधानी कीव और उत्तरी शहर चेर्नीहीव के समीप अपने अभियान में कमी करेगी। हालांकि, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की और पश्चिमी देशों ने इस पर गहरा संदेह व्यक्त किया था।

इसके कुछ देर बाद ही यूक्रेन के अधिकारियों के चेर्नीहीव और कीव में तथा उसके आसपास घरों, दुकानों, पुस्तकालयों और अन्य असैन्य स्थलों पर बमबारी की खबर दी। रूसी सेना ने पूर्वी यूक्रेन में डोनबास क्षेत्र और लिजियम शहर के आसपास अपने हमले तेज कर दिए। यह शहर डोनबास की ओर जाने वाला अहम रास्ता है।

चेर्नीहीव शहर परिषद के सचिव ओलेक्जेंडर लोमाको ने कहा कि रूस की घोषणा ‘‘पूरी तरह झूठी’’ साबित हुई है। उन्होंने कहा, ‘‘रात को उन्होंने सैन्य अभियान कम नहीं बल्कि तेज कर दिया।’’

संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, यूक्रेन छोड़कर जाने वाले नागरिकों की संख्या 40 लाख पर पहुंच गयी है, जिनमें से करीब आधी आबादी बच्चों की है।

रूस के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता मेजर जनरल इगोर कोनाशेनकोव ने कहा कि सेना ने मध्य यूक्रेन के दो शहरों में ईंधन डिपो को लंबी दूरी की क्रूज मिसाइलों से निशाना बनाया। रूसी सेना ने दक्षिण माइकोलेव क्षेत्र में यूक्रेन के विशेष बलों के मुख्यालय और दोनेत्स्क क्षेत्र में गोलाबारुद के दो डिपो को भी निशाना बनाया।

दक्षिणी यूक्रेन में क्षेत्रीय अधिकारियों ने बताया कि रूस की मिसाइल ने देश के चौथे सबसे बड़े शहर दिनिप्रो में ईंधन के एक डिपो को नष्ट कर दिया।

इस बीच, बुधवार को तड़के विद्रोहियों के कब्जे वाले दोनेत्स्क शहर में एक अपार्टमेंट पर मिसाइल हमला किया गया और दो लोगों के मारे जाने की खबर है। अलगाववादियों ने यूक्रेन की सेना को हमले के लिए जिम्मेदार ठहराया है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\