विदेश की खबरें | रूस ने पिछले 12 दिनों में कीव पर पहली बार ड्रोन हमला किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. उन्होंने बताया कि पिछले 12 दिनों में रूस ने कीव पर पहली बार ड्रोन से हमला किया है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

उन्होंने बताया कि पिछले 12 दिनों में रूस ने कीव पर पहली बार ड्रोन से हमला किया है।

कीव शहर के प्रशासनिक प्रमुख सेरही पोपको ने कहा कि रूस की ओर से भेजे गए सभी ईरान निर्मित ‘शहीद’ ड्रोन का पता लगाकर उन्हें मार गिराया गया।

कीव के क्षेत्रीय गवर्नर रुसलान क्रावचेंको ने बताया कि कीव शहर के अलावा आसपास के इलाकों को भी निशाना बनाया गया। उन्होंने कहा कि नष्ट किए गए ड्रोन का मलबा गिरने से एक व्यक्ति घायल हुआ है।

हालांकि, यूक्रेन के अधिकारियों ने यह स्पष्ट नहीं किया कि रूस ने कीव पर हमले के लिए कितने ड्रोन विमान का इस्तेमाल किया, लेकिन यूक्रेन की वायुसेना ने कहा कि रूस द्वारा पूरे देश में आठ ‘शहीद’ ड्रोन और तीन ‘कैलिबर’ क्रूज मिसाइल से हमले किए गए।

खेरसॉन के यूक्रेन के नियंत्रण वाले क्षेत्र के प्रवक्ता ओलेक्संदर तोलोकोन्निकोव ने बताया कि रूस द्वारा ड्रोन विमानों से रात में की गई बमबारी में 13 साल का एक किशोर घायल हो गया।

तोलोकोन्निकोव ने कहा कि यह किशोर उस समय घायल हुआ, जब रूस ने बेरीस्लेच जिले में निपर नदी के किनारे बसे माइलव गांव में बम बरसाए। उन्होंने बताया, ‘‘किशोर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और वह खतरे से बाहर है।’’

तोलोकोन्निकोव के मुताबिक, खेरसॉन प्रांत में रविवार सुबह तक बमबारी जारी रही, जिसमें कुल चार लोग घायल हुए हैं।

जनरल स्टाफ द्वारा रविवार सुबह दी गई नियमित जानकारी के अनुसार, पिछले 24 घंटे के दौरान रूस ने 27 हवाई हमले और एक मिसाइल हमला किया। उसने मल्टीपल रॉकेट लॉन्चर से भी 80 हमलों को अंजाम दिया।

वहीं, रूस के स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि हवाई रक्षा प्रणाली ने यूक्रेन की सीमा से सटे बेलगोरोद क्षेत्र में एक ड्रोन को मार गिराया है। उन्होंने कहा कि पड़ोसी कुर्स्क इलाके में भी गोलाबारी हो रही है, लेकिन उसमें जानमाल के नुकसान की अभी कोई खबर नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs MI T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Scorecard: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 210 रनों का टारगेट, आयुष म्हात्रे ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Stats And Preview: अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस को हराकर अपनी विजयी रथ जारी रखना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू