विदेश की खबरें | रूस ने यूक्रेन के बुनियादी ढांचे पर मिसाइल और ड्रोन से किया घातक हमला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यूक्रेन के गृह मंत्री इगोर क्लिमेंको ने बताया कि रूस की सीमा से 40 किलोमीटर दूर सुमी में मारे गए आठ लोगों में दो बच्चे भी शामिल हैं। इमारत में से 400 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

यूक्रेन के गृह मंत्री इगोर क्लिमेंको ने बताया कि रूस की सीमा से 40 किलोमीटर दूर सुमी में मारे गए आठ लोगों में दो बच्चे भी शामिल हैं। इमारत में से 400 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

क्लिमेंको ने कहा, ‘‘रूस द्वारा नष्ट किया गया हर जीवन हमारे लिए एक बड़ी त्रासदी के समान है।’’

रूस ने यूक्रेन के ऊर्जा बुनियादी ढांचे को निशाना बनाकर ऐेसे समय में यह ड्रोन और मिसाइल हमला किया है जब इस बात की आशंका लगाई जा रही है कि रूस सर्दियों से पहले यूक्रेन की बिजली उत्पादन क्षमता को नष्ट कर सकता है।

एक अमेरिकी अधिकारी और मामले से परिचित तीन लोगों ने बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने यूक्रेन को रूस के आंतरिक क्षेत्रों में हमला करने के लिए लंबी दूरी की मारक क्षमता वाली मिसाइल का इस्तेमाल करने की रविवार को अनुमति दी।

बाइडन ने अमेरिका द्वारा दी गईं लंबी दूरी की क्षमता वाली इन मिसाइलों का उपयोग करने की यूक्रेन को पहली बार अनुमति दी है।

इन हथियारों का इस्तेमाल कुर्स्क क्षेत्र में रूस की सहायता के लिए हजारों सैनिक भेजने के उत्तर कोरिया के निर्णय के जवाब के रूप में देखा जा रहा है। यूक्रेन ने गर्मियों के दौरान रूस के कुर्स्क क्षेत्र में सैन्य घुसपैठ की थी।

अमेरिका के इस फैसले पर प्रतक्रिया देते हुए यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने रात में जारी किए वीडियो में कहा, ‘‘आज मीडिया में इस बारे में बहुत कुछ कहा जा रहा है कि हमें संबंधित कार्रवाइयों के लिए अनुमति मिल गई है। लेकिन हमले शब्दों से नहीं किए जाते। ऐसी बातें घोषित नहीं की जातीं। मिसाइलें खुद ही सब कुछ बोल देंगी।’’

इसी बीच, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केअर स्टार्मर ने रविवार को कहा कि उनकी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात करने की कोई योजना नहीं है और उन्होंने इस सप्ताह जी-20 शिखर सम्मेलन में यूक्रेन को समर्थन देने का वादा किया है।

ब्राजील में बैठक के लिए जाते समय पत्रकारों से बात करते हुए स्टार्मर ने कहा कि वह पुतिन से बात नहीं करेंगे।

स्टार्मर ने कहा कि अब सहयोगियों को यूक्रेन को यथासंभव लंबे समय तक समर्थन देने के लिए अपनी ताकत दोगुनी करनी होगी।

उन्होंने कहा, ‘‘रूस-यूक्रेन युद्ध को 1000 दिन पूरे हो गए हैं।’’

स्टार्मर ने कहा, ‘‘रूसी आक्रमण के 1,000 दिन हो रहे हैं। इन 1000 दिन में यूक्रेन के कई लोगों ने बलिदान दिया है। हाल में हमने उत्तर कोरिया के सैनिकों को रूस के साथ काम करते हुए देखा है और इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी