विदेश की खबरें | रूस ने युद्ध की शुरुआत के बाद से अब तक का सबसे घातक हवाई हमला किया: यूक्रेन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. रूस का यह हमला एक अभियान का हिस्सा है, जिससे तीन वर्ष से जारी युद्ध को समाप्त करने के प्रयासों को झटका लगा है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

रूस का यह हमला एक अभियान का हिस्सा है, जिससे तीन वर्ष से जारी युद्ध को समाप्त करने के प्रयासों को झटका लगा है।

यूक्रेन की वायु सेना ने बताया कि रूस ने 477 ड्रोन और 60 मिसाइल दागीं।

सेना के मुताबिक, इनमें से 249 को मार गिराया गया और 226 इलेक्ट्रॉनिक रूप से जाम कर दिए गए।

यूक्रेन की वायु सेना के संचार प्रमुख यूरी इहनात ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि यह हमला फरवरी 2022 में रूस के पूर्ण पैमाने पर आक्रमण की शुरुआत के बाद से देश पर “सबसे बड़ा हवाई हमला” था, जिसमें ड्रोन और विभिन्न प्रकार की मिसाइलों दोनों का इस्तेमाल किया गया था।

सेना के मुताबिक, इस हमले में यूक्रेन के पश्चिमी इलाकों समेत पूरे देश को निशाना बनाया गया, जो अग्रिम पंक्ति से बहुत दूर है।

पोलैंड की वायु सेना ने रविवार को बताया कि पोलैंड और सहयोगी देशों ने उसके (पोलैंड के) हवाई क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विमान भेजे।

खेरसॉन क्षेत्रीय गवर्नर ओलेक्सेंडर प्रोकुडिन ने बताया कि ड्रोन हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

चेर्कासी के गवर्नर इहोर टैबुरेट्स के अनुसार, चेर्कासी में एक बच्चे सहित छह लोग घायल हो गए।

सुदूर पश्चिमी लविवि क्षेत्र के ड्रोहोबिच शहर में ड्रोन हमले के बाद एक औद्योगिक केंद्र में भीषण आग लग गई, जिससे शहर के कुछ हिस्सों की बिजली भी कट गई।

यूक्रेन की वायु सेना ने बताया कि उसका एफ-16 युद्धक विमान दुश्मन के दागे गए ड्रोन और मिसाइलों को मार गिराते समय क्षतिग्रस्त होने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

सेना ने बताया कि विमान के पायलट की मौत हो गई। रूस के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि उसने शनिवार और रविवार की दरमियानी रात यूक्रेन के तीन ड्रोन को मार गिराया।

पश्चिमी रूस के ब्रायंस्क शहर पर यूक्रेन के एक ड्रोन हमले में दो लोग घायल हो गए।

क्षेत्रीय गवर्नर अलेक्जेंडर बोगोमाज ने रविवार सुबह बताया कि क्षेत्र में यूक्रेन के सात ड्रोन को मार गिराया गया।

इस बीच, रूस ने रविवार को दावा किया कि उसने दोनेत्स्क क्षेत्र में नोवोक्रेंका गांव पर कब्जा कर लिया है।

ताजा हमले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के शुक्रवार को दिए गए उस बयान के बाद हुए जिसमें उन्होंने कहा था कि मास्को इस्तांबुल में शांति वार्ता के नए दौर के लिए तैयार है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Telangana Cabinet Decision: तेलंगाना कैबिनेट का बड़ा फैसला, बुजुर्ग माता-पिता की अनदेखी करने वाले सरकारी कर्मचारियों के वेतन में 10 फीसदी कटौती का प्रस्ताव

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\