विदेश की खबरें | रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर अबतक का सबसे बड़ा हवाई हमला किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. रूस की वायुसेना के मुताबिक उसने रात में यूक्रेन पर 550 ड्रोन और मिसाइल हमले किये। अधिकतर हमले शाहिद ड्रोन से किये गए जबकि 11 मिसाइलों का भी इस्तेमाल किया गया।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

रूस की वायुसेना के मुताबिक उसने रात में यूक्रेन पर 550 ड्रोन और मिसाइल हमले किये। अधिकतर हमले शाहिद ड्रोन से किये गए जबकि 11 मिसाइलों का भी इस्तेमाल किया गया।

कीव में तैनात एपी के संवाददाताओं के मुताबिक पूरी रात ड्रोन की गड़गड़ाहट, धमाकों तथा मशीन गन से तीव्र गोलीबारी की आवाजें सुनीं गईं।

महापौर विटाली क्लिटस्को ने बताया कि हमले का मुख्य लक्ष्य कीव था। उन्होंने बताया कि इसमें कम से कम 23 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 14 अस्पताल में भर्ती हैं।

यूक्रेन की वायु रक्षा ने दावा किया कि उसने दो क्रूज मिसाइलों सहित 270 लक्ष्यों को मार गिराया। उसके मुताबिक अन्य 208 लक्ष्य रडार से गायब हो गए और माना गया कि वे जाम हो गए हैं।

रूस ने नौ मिसाइलों और 63 ड्रोनों से आठ स्थानों पर सफलतापूर्वक हमला किया। रोके गए ड्रोनों का मलबा कम से कम 33 स्थानों पर गिरा।

यह हमला अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बातचीत करने तथा यूक्रेन को हथियारों की कुछ खेप रोकने के अपने प्रशासन के निर्णय पर पहली सार्वजनिक टिप्पणी करने के कुछ घंटों बाद हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट