विदेश की खबरें | रूस ने यूक्रेन के प्रमुख शहरों के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचों पर ताबड़तोड़ हमले किए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. रूस के इन हमलों को यूक्रेन द्वारा कथित तौर पर इस सप्ताहांत काला सागर में रूसी बेड़े पर किए गए ड्रोन हमले को लेकर जवाबी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

रूस के इन हमलों को यूक्रेन द्वारा कथित तौर पर इस सप्ताहांत काला सागर में रूसी बेड़े पर किए गए ड्रोन हमले को लेकर जवाबी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।

यूक्रेन ने इन हमलों के आरोपों से इनकार किया है।

यूक्रेन की राजधानी कीव के कई हिस्सों में तड़के सुबह धमाकों की तेज आवाजें सुनी गयीं। सुबह-सुबह अपने काम पर जाने की तैयारी कर रहे कई लोगों को आपातकालीन विभाग की ओर से मिसाइल हमलों के बारे में चेतावनी वाले संदेश मिले। शहर में इस दौरान करीब तीन घंटे तक हवाई हमलों के खतरे के सायरन बजते रहे।

कीव के मेयर वितोली कलितस्चको ने बताया कि हमलों के कारण यूक्रेन की राजधानी के एक हिस्से में बिजली व पानी की आपूर्ति ठप है।

कलितस्चको ने कहा कि शहर के करीब साढ़े तीन लाख घरों में बिजली की आपूर्ति करने वाले संयंत्र को ठीक करने के लिए स्थानीय अधिकारी जुटे हुए हैं।

अधिकारियों ने जापोरिज्जिया में भी हमलों की वजह से बिजली आपूर्ति ठप होने की आशंका जताई है।

कीव के दक्षिण-पूर्व में चर्कासी क्षेत्र में महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे पर भी हमले किए गए। यूक्रेन के अन्य क्षेत्रों में भी विस्फोट होने की सूचना मिली थी।

स्थानीय अधिकारियों के अनुसार मध्य यूक्रेन के किरोवोह्रद क्षेत्र में भी बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई।

क्षेत्रीय गवर्नर सेरही बोरज़ोव के अनुसार विन्नित्सिया में एक रूसी मिसाइल को मार गिराया गया, यह मिसाइल रिहायशी इलाकों पर गिरी, जिसके परिणामस्वरूप इमारतों को क्षति हुई लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ।

यूक्रेनी रेलवे के कुछ हिस्सों को भी बिजली की आपूर्ति बाधित हुई।

सोमवार के हमलों पर टिप्पणी करते हुए यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय के प्रमुख एंड्री यरमक ने कहा कि रूसी सेना ‘नागरिक सुविधाओं को निशाना बनाकर हमले कर लड़ाई जारी रख रही है। हम मजबूती के साथ डटे रहेंगे और रूस की आने वाली पीढ़ियों को इन हमलों की कीमत चुकानी होगी।’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू