विदेश की खबरें | भारत और चीन आपस में शांति से रहें इसके लिए रूस भरसक प्रयास कर रहा है: लावरोव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा है कि रूस के दो महान दोस्त और भाई- भारत और चीन आपस में शांति से रहें यह सुनिश्चित करने के लिए रूस भरसक प्रयास कर रहा है।

मास्को, 20 जनवरी रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा है कि रूस के दो महान दोस्त और भाई- भारत और चीन आपस में शांति से रहें यह सुनिश्चित करने के लिए रूस भरसक प्रयास कर रहा है।

एक संवाददाता सम्मेलन में सोमवार को लावरोव ने यह भी कहा कि अमेरिका की हिंद-प्रशांत रणनीति से भारत और रूस की नजदीकी साझेदारी पर असर नहीं पड़ेगा।

एक प्रश्न के जवाब में लावरोव ने कहा, “हम भारत के दोस्त हैं। हम भरसक प्रयास कर रहे हैं कि हमारे दो महान दोस्त और भाई, भारत तथा चीन आपसे में शांति से रहें।”

उन्होंने कहा, “यह हमारी नीति है जिसे हम न केवल शंघाई सहयोग संगठन या ब्रिक्स के परिप्रेक्ष्य में प्रोत्साहित करते हैं, बल्कि हमारा एक त्रिपक्षीय ढांचा है- आर आई सी- रूस भारत और चीन।”

लावरोव ने कहा कि सितंबर 2020 में मास्को में मंत्री स्तर की बैठक में तीनों देशों ने संयुक्त रूप से एशिया में शांति, स्थायित्व और सुरक्षा में अपनी भूमिका निभाने का संदेश दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Netherlands, T20 World Cup 2026 36th Match Live Streaming In India: टीम इंडिया बनाम नीदरलैंड के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Ramadan Time Table Mumbai, Pune, Nashik: भारत में कल से शुरू हो सकता है रमजान का पाक महीना? जानें मुंबई, पुणे, नासिक के सेहरी-इफ्तार का सही समय और पूरा टाइम-टेबल

Pakistan vs Namibia, T20 World Cup 2026 35th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम नामीबिया के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

South Africa vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 34th Match Scorecard: दिल्ली में यूएई ने दक्षिण अफ्रीका के सामने रखा रनों का टारगेट, अलीशन शराफू ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\