विदेश की खबरें | पूर्वी यूक्रेन के हिस्सों पर पूर्ण नियंत्रण हासिल करने के लिये रूस ने हमले तेज किये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यूक्रेन के पूर्वी लुहान्स्क क्षेत्र के गवर्नर सेरही हैदाई ने कहा, ‘‘आज जो कुछ भी जल सकता है, उसमें आग लगी हुई है।’’

यूक्रेन के पूर्वी लुहान्स्क क्षेत्र के गवर्नर सेरही हैदाई ने कहा, ‘‘आज जो कुछ भी जल सकता है, उसमें आग लगी हुई है।’’

रूस के आक्रमण के चलते यूक्रेन से दुनिया के बाकी हिस्सों में खाद्य आपूर्ति और रूस से गैस की आपूर्ति पर संकट उत्पन्न हो गया है, साथ ही पश्चिमी यूरोप में सुरक्षा को लेकर सवाल पैदा हो गए हैं।

रूसी सेना का फिलहाल लुहान्स्क क्षेत्र के लगभग 95 प्रतिशत हिस्से पर नियंत्रण है। हालांकि, अतिरिक्त सैनिकों की तैनाती और हथियार और उपकरण के मामले में बढ़त के बावजूद, मास्को ने इस पर पूर्ण नियंत्रण के लिए हफ्तों तक संघर्ष किया है।

लड़ाई के केंद्र, सिविएरोदोनेत्स्क शहर में यूक्रेन के सैनिकों ने औद्योगिक इलाके में एज़ोत रासायनिक संयंत्र पर नियंत्रण बरकरार रखा है। संयंत्र में लगभग 500 नागरिक शरण लिए हुए हैं और हैदई ने कहा कि रूसी सेना क्षेत्र को "खंडहर में" बदल रही है। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे ठिकानों पर तोप, रॉकेट लॉन्चर, लार्ज-कैलिबर आर्टिलरी से हमले किये जा रहे हैं और मिसाइल दागी जा रही हैं।’’

यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय ने मंगलवार को कहा कि पिछले 24 घंटे में कम से कम छह नागरिक मारे गए और 16 अन्य घायल हो गए। उसने कहा कि रूसी सेना ने दिन में उत्तरी चेर्निहाइव क्षेत्र में गोलाबारी की और यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव में अपनी गोलाबारी तेज की। मायकोलाइव शहर में भी मंगलवार सुबह धमाके हुए।

राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा कि दोनेत्स्क क्षेत्र के अवदिवका शहर में, गोलाबारी के परिणामस्वरूप एक स्कूल जल गया।

इस बीच, रूसी अधिकारियों ने ब्रिटिश समाचार पत्र ‘द टेलीग्राफ’ की वेबसाइट को एक लेख प्रकाशित करने पर ब्लॉक कर दिया। यह जानकारी इंटरनेट अधिकार समूह रोस्कोम्सवोबोदा ने मंगलवार को दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड