विदेश की खबरें | रूस ने यूक्रेन के सुमी शहर पर मिसाइल दागी, यूक्रेनी बल कूर्स्क क्षेत्र में आगे बढ़े

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यूक्रेन की आपातकालीन सेवा ने बताया कि रूसी मिसाइल के हमले में सुमी शहर में दो लोग घायल हो गए तथा कारों और आसपास की इमारतों को भी नुकसान पहुंचा।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

यूक्रेन की आपातकालीन सेवा ने बताया कि रूसी मिसाइल के हमले में सुमी शहर में दो लोग घायल हो गए तथा कारों और आसपास की इमारतों को भी नुकसान पहुंचा।

यूक्रेन की वायु सेना ने कहा कि उसने शुक्रवार रात में कीव समेत अन्य शहरों में 14 रूसी ड्रोन को नष्ट कर दिया।

वहीं, रूस के कुर्स्क क्षेत्र में लड़ाई जारी है जहां छह अगस्त से यूक्रेनी सैनिक डटे हैं। बृहस्पतिवार को यूक्रेनी सेना ने कहा था कि उसने रूसी सीमा में 10 किलोमीटर दूर सुदजा शहर पर नियंत्रण हासिल कर लिया है। युद्ध-पूर्व लगभग 5,000 की आबादी वाला यह शहर, आक्रमण शुरू होने के बाद से यूक्रेन के सैनिकों के कब्जे में आने वाला सबसे बड़ा शहर है।

रूस के आपातकालीन स्थिति मंत्रालय ने शनिवार को प्रेसवार्ता में कहा कि कुर्स्क क्षेत्र से निकाले गए लगभग 10,000 लोग, जिनमें 3,000 बच्चे भी शामिल हैं, देश भर में 171 अस्थायी आश्रय केंद्रों में रह रहे हैं।

यूक्रेनी सेना ने क्षेत्र में आगे बढ़ते हुए कई रूसी सैनिकों को भी पकड़ लिया है।

शनिवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की ने रूसी सैन्यकर्मियों को पकड़ने के लिए यूक्रेनी सैनिकों और कमांडरों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि पकड़े गए रूसी सैनिकों के बदले में यूक्रेनी युद्धबंदियों की वापसी के लिए सौदेबाजी की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी