विदेश की खबरें | रूस ने ईरान पर इजराइली हमले को ‘अकारण’ बताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. रूस ने शुक्रवार को ईरान पर इजरायल के ‘‘अकारण’’ हवाई हमलों की कड़ी निंदा की और क्षेत्र में तनाव के ‘‘खतरनाक ढंग से बढ़ने’’ पर बड़ी चिंता व्यक्त की।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

मॉस्को, 13 जून रूस ने शुक्रवार को ईरान पर इजरायल के ‘‘अकारण’’ हवाई हमलों की कड़ी निंदा की और क्षेत्र में तनाव के ‘‘खतरनाक ढंग से बढ़ने’’ पर बड़ी चिंता व्यक्त की।

इजराइल ने शुक्रवार को ईरान के परमाणु, मिसाइल और सैन्य परिसर पर हमला करने के लिए ‘ऑपरेशन राइजिंग लॉयन’ शुरू किया। इस हमले में प्रमुख सैन्य कमांडर और परमाणु वैज्ञानिक मारे गए।

रूसी विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘हम पश्चिम एशिया में तनाव के ख़तरनाक ढंग से बढ़ने पर बड़ी चिंता व्यक्त करते हैं। हम 13 जून की रात को संयुक्त राष्ट्र चार्टर और अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन करते हुए इज़राइल द्वारा की गयी सैन्य कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हैं।’’

उसने कहा है कि एक संप्रभु संयुक्त राष्ट्र सदस्य देश, उसके नागरिकों, शांतिपूर्ण शहरों और परमाणु ऊर्जा अवसंरचना सुविधाओं के खिलाफ "अकारण सैन्य हमले" "स्पष्ट रूप से अस्वीकार्य हैं।

उसने ‘‘इस बात पर जोर दिया है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय ऐसे अत्याचारों के प्रति उदासीन नहीं रह सकता है जो शांति को नष्ट करते हैं और क्षेत्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा को नुकसान पहुंचाते हैं।’’

बयान में कहा गया, ‘‘हमारा दृढ़ विश्वास है कि ईरान पर हमले की योजना बनाने और उसे अंजाम देने वाले लोग चाहे जो भी स्पष्टीकरण दें, ईरानी परमाणु कार्यक्रम के इर्द-गिर्द कोई भी समझौता सैन्य बल से नहीं हो सकता और इसे केवल शांतिपूर्ण, राजनीतिक और कूटनीतिक तरीकों से ही हासिल किया जा सकता है। हमें उम्मीद है कि यह दृष्टिकोण अंततः सफल होगा।’’

रूस ने सभी पक्षों से संयम बरतने का आह्वान किया, ताकि तनाव और न बढ़े एवं यह क्षेत्र पूर्ण युद्ध क्षेत्र में न बदल जाए।

इस बीच, क्रेमलिन ने कहा कि वह बदल रहे हालात पर करीब से नजर रख रहा है क्योंकि इजराइली वायुसेना के जेट विमानों ने ईरान में ठिकानों पर बमबारी की है।

क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने आधिकारिक मीडिया पूल के संवाददाताओं से कहा,‘‘राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को रक्षा मंत्रालय, विदेशी खुफिया सेवा और विदेश मंत्रालय द्वारा लगातार ऑनलाइन जानकारी दी जा रही है, क्योंकि स्थिति बदल रही है।’’

रेडियो मायाक की रिपोर्ट के अनुसार रूसी नागरिक उड्डयन एजेंसी "रोसावियात्सिया" ने 23 जून तक इजरायल, ईरान और अमीरात के लिए उड़ानें निलंबित कर दी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू