विदेश की खबरें | रूस ने यूक्रेन पर आक्रमण करने के बहाने तलाशने के आरोप से किया इनकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को कहा था कि अमेरिकी खुफिया अधिकारियों ने निष्कर्ष निकाला है कि रूस ने विद्रोहियों के नियंत्रण वाले पूर्वी यूक्रेन में पहले से ही वहां तोड़फोड़ की कार्रवाई करने के लिए गुर्गों को तैनात कर दिया है और संभावित आक्रमण के लिए बहाना ढूंढ रहा है।

व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को कहा था कि अमेरिकी खुफिया अधिकारियों ने निष्कर्ष निकाला है कि रूस ने विद्रोहियों के नियंत्रण वाले पूर्वी यूक्रेन में पहले से ही वहां तोड़फोड़ की कार्रवाई करने के लिए गुर्गों को तैनात कर दिया है और संभावित आक्रमण के लिए बहाना ढूंढ रहा है।

रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में अमेरिका के दावे को ‘मुकम्मल दुष्प्रचार’ कहकर खारिज कर दिया।

उन्होंने दोहराया कि रूस इस सप्ताह अमेरिका और उसके सहयोगियों से अपने उस बाध्यकारी गारंटी के अनुरोध पर लिखित प्रतिक्रिया की उम्मीद करता है कि नाटो यूक्रेन या किसी अन्य पूर्व-सोवियत राष्ट्रों को गले नहीं लगाएगा, या वहां अपनी सेना और हथियार तैनात नहीं करेगा।

वाशिंगटन और उसके सहयोगियों ने पिछले हफ्ते जिनेवा में रूस-अमेरिका की वार्ता और ब्रुसेल्स में संबंधित नाटो-रूस की बैठक के दौरान मास्को की मांगों को दृढ़ता से खारिज कर दिया था। यूक्रेन की सीमा के निकट टैंक और अन्य भारी हथियारों के साथ अनुमानित 100,000 रूसी सैनिकों के जमावड़े की खबर है, और पश्चिमी देशों को आशंका है कि यूक्रेन पर हमला करने का यह रूस का उपक्रम हो सकता है।

सोमवार को, रूसी सेना ने देश के पश्चिमी भाग में तैनात बख्तरबंद इकाइयों को शामिल करते हुए एक और युद्धाभ्यास शुरू करने की घोषणा की, जिसमें 300 लड़ाकू वाहन शामिल हैं।

अमेरिकी सीनेटरों का एक प्रतिनिधिमंडल यूक्रेन के मामले में अमेरिकी समर्थन पर जोर देने के लिए उस देश का दौरा कर रहा है।

कीव की यात्रा को लेकर सोमवार को जर्मन विदेश मंत्री एनालेना बारबॉक ने चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार से आगे बढ़ने पर रूसी शासन को आर्थिक, राजनीतिक और सामरिक सभी प्रकार से उच्च कीमत चुकानी होगी। उन्होंने वार्ता जारी रखने की आवश्यकता पर भी बल दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘हम रूस के साथ गंभीर बातचीत के लिए तैयार हैं, क्योंकि कूटनीति ही इस बेहद खतरनाक स्थिति से निपटने का एकमात्र तरीका है।’’

रूस ने अपने पड़ोसी पर हमला करने की योजना से इनकार किया है और बदले में यूक्रेनी नेतृत्व पर पूर्वी यूक्रेन में रूस-समर्थित विद्रोहियों के कब्जे वाले क्षेत्रों पर नियंत्रण हासिल करने के लिए बल प्रयोग करने की योजना बनाने का आरोप लगाया है। यूक्रेन के अधिकारियों ने इस आरोप से इनकार किया है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

मिडिल ईस्ट में बढ़ता संघर्ष: ईरान ने अमेरिका के साथ बातचीत से किया इनकार, 'ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4' के तहत सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना

Jasprit Bumrah Stats In T20 World Cup Knockout Matches: टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैचों में कुछ ऐसा रहा है जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज के आकंड़ें

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\