विदेश की खबरें | रूस ने यूक्रेन में क्लस्टर युद्धक सामग्री के इस्तेमाल से इनकार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ‘क्रेमलिन’ के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने मंगलवार को कहा कि ‘‘रूसी सैनिकों ने नागरिक बुनियादी ढांचे और रिहायशी क्षेत्रों में हमला नहीं किया है।’’ हालांकि, पेसकोव का दावा उन तथ्यों के उलट है जिसमें यूक्रेन की असैन्य इमारतों, स्कूलों और अस्पतालों पर अंधाधुंध गोलाबारी के पुख्ता प्रमाण मिले हैं।

‘क्रेमलिन’ के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने मंगलवार को कहा कि ‘‘रूसी सैनिकों ने नागरिक बुनियादी ढांचे और रिहायशी क्षेत्रों में हमला नहीं किया है।’’ हालांकि, पेसकोव का दावा उन तथ्यों के उलट है जिसमें यूक्रेन की असैन्य इमारतों, स्कूलों और अस्पतालों पर अंधाधुंध गोलाबारी के पुख्ता प्रमाण मिले हैं।

पेसकोव ने उन आरोपों को भी ‘‘मनगढ़ंत’’ बताते हुए खारिज कर दिया कि रूसी सेना ने क्लस्टर हथियारों और विनाशकारी वैक्यूम हथियारों का इस्तेमाल किया।

रूसी रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को पहली बार माना कि युद्ध में उसे भी नुकसान हुआ है, लेकिन उसने हताहतों की कोई संख्या नहीं बताई।

----

जिनेवा: संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय ने कहा है कि उसे 24 फरवरी को रूस के आक्रमण की शुरुआत के बाद से यूक्रेन में 13 बच्चों सहित 136 नागरिकों की मौत की सूचना मिली है। साथ ही कहा कि यह संख्या कहीं अधिक हो सकती है।

जिनेवा स्थित मानवाधिकार कार्यालय ने मंगलवार को कहा कि उसे संघर्ष में घायल हुए 400 नागरिकों की रिपोर्ट मिली है, जिनमें 26 बच्चे भी शामिल हैं।

संयुक्त राष्ट्र की संस्था ने कहा, ‘‘इनमें से अधिकतर लोग व्यापक प्रभाव वाले विस्फोटक हथियारों के इस्तेमाल के कारण हताहत हुए। भारी तोपखाने और कई रॉकेट सिस्टम के जरिए गोलाबारी और हवाई हमले में ये लोग हताहत हुए। हम अभी इतने ही हताहतों की पुष्टि करने में सक्षम हुए हैं और उनकी वास्तविक संख्या बहुत ज्यादा हो सकती है।’’

----

मास्को : रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु ने कहा है कि सेना यूक्रेन में अपने अभियान को तब तक जारी रखेगी जब तक कि रूस अपने घोषित लक्ष्यों को प्राप्त नहीं कर लेता।

शोइगु ने कहा कि हमले का उद्देश्य पश्चिमी देशों से रूस को सैन्य खतरे से ‘‘बचाना’’ है। उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिमी देश लड़ाई में यूक्रेन के लोगों का ‘‘इस्तेमाल’’ करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने मंगलवार को दावा किया कि रूसी सेना ‘‘केवल सैन्य अड्डों पर हमला कर रही है और विशेष रूप से सटीक हथियारों का इस्तेमाल कर रही है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी सीट पक्की करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Pitch Report And Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs Scotland, T20 World Cup 2026 23rd Match Scorecard: कोलकाता में स्कॉटलैंड ने इंग्लैंड को दिया 153 रनों का लक्ष्य, रिची बेरिंगटन ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Preview: टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में दक्षिण अफ्रीका को कभी नहीं हरा पाई न्यूजीलैंड, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\