देश की खबरें | रूस ने यूक्रेन पर सबसे घातक हवाई हमला किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रूस का यह हमला एक अभियान का हिस्सा है, जिससे तीन वर्ष से जारी युद्ध को समाप्त करने के प्रयासों को झटका लगा है।

रूस का यह हमला एक अभियान का हिस्सा है, जिससे तीन वर्ष से जारी युद्ध को समाप्त करने के प्रयासों को झटका लगा है।

यूक्रेन की वायु सेना ने बताया कि रूस ने यूक्रेन पर 477 ड्रोन और 60 मिसाइल दागीं।

सेना के मुताबिक इनमें से 249 को मार गिराया गया और 226 इलेक्ट्रॉनिक रूप से जाम कर दिए गए।

यूक्रेन की वायु सेना के संचार प्रमुख यूरी इहनात ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि रात में किया गया हमला देश पर ‘सबसे बड़ा हवाई हमला’ था, जिसमें ड्रोन और विभिन्न प्रकार की मिसाइल दागी गईं।

सेना के मुताबिक इस हमले में यूक्रेन के पश्चिमी इलाकों समेत पूरे देश को निशाना बनाया गया, जो अग्रिम पंक्ति से बहुत दूर है।

पोलैंड की वायु सेना ने रविवार को बताया कि पोलैंड और सहयोगी देशों ने उसके (पोलैंड के) हवाई क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विमान भेजे। खेरसॉन क्षेत्रीय गवर्नर ओलेक्सेंडर प्रोकुडिन ने बताया कि ड्रोन हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

चेर्कासी के गवर्नर इहोर टैबुरेट्स के अनुसार, चेर्कासी में एक बच्चे सहित छह लोग घायल हो गए।

ताजा हमले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के शुक्रवार को दिए गए उस बयान के बाद हुए जिसमें उन्होंने कहा था कि मास्को इस्तांबुल में शांति वार्ता के नए दौर के लिए तैयार है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड