विदेश की खबरें | रूस ने यूक्रेन पर हवाई हमले किए, कम से कम चार लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ये हमले ऐसे समय में किए गए, जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध समाप्त करने की रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मंशा पर संदेह जताया है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

ये हमले ऐसे समय में किए गए, जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध समाप्त करने की रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मंशा पर संदेह जताया है।

इस बीच, उत्तर कोरिया ने सोमवार को पहली बार पुष्टि की कि उसने यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में सहायता के लिए रूस में सैनिक भेजे हैं।

यूक्रेन में क्षेत्रीय अभियोजक कार्यालय ने बताया कि पूर्वी यूक्रेन के डोनेत्स्क क्षेत्र में कोस्त्यंतिनिव्का पर हवाई हमलों में तीन लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हो गए।

गवर्नर सेरही लिसाक ने बताया कि द्निप्रोपेत्रोव्स्क क्षेत्र के पावलोहराद शहर पर ड्रोन हमले में एक और व्यक्ति की मौत हो गई तथा 14 वर्षीय किशोरी घायल हो गई। द्निप्रोपेत्रोव्स्क में लगातार तीसरी रात हमला किया गया।

ये हमले कुर्स्क क्षेत्र के शेष हिस्सों पर नियंत्रण हासिल करने का रूस द्वारा दावा किए जाने के कुछ घंटों बाद हुए। इस क्षेत्र पर यूक्रेनी सेना ने अगस्त 2024 में अचानक आक्रमण कर कब्जा कर लिया था। यूक्रेनी अधिकारियों ने कहा कि कुर्स्क में लड़ाई अब भी जारी है।

ट्रंप ने शनिवार को कहा था कि उन्हें इस बात को लेकर संदेह है कि पुतिन यूक्रेन में युद्ध समाप्त करना चाहते हैं। उन्होंने इस बात पर भी संदेह जताया था कि शांति समझौता जल्द हो सकता है।

ट्रंप ने पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार के बाद अमेरिका लौटते समय एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा था, ‘‘पिछले कुछ दिनों में असैन्य क्षेत्रों, शहरों और कस्बों में मिसाइलें दागने का पुतिन के पास कोई कारण नहीं था।’’

ट्रंप ने कहा था कि इन हमलों को देखकर उन्हें लगता है कि शायद वह (पुतिन) युद्ध को रोकना नहीं चाहते।

ट्रंप ने शनिवार को पोप के अंतिम संस्कार से पहले वेटिकन में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से मुलाकात की थी।

अमेरिका के राष्ट्रपति ने रविवार शाम को भी संवाददाताओं से कहा कि वह रूस के हमलों से ‘‘निराश’’ हैं।

ट्रंप ने पुतिन के बारे में कहा, ‘‘मैं चाहता हूं कि वह गोलीबारी बंद करें और बैठकर समझौता करें।’’

यह पूछे जाने पर कि अगर रूस हमले नहीं रोकता है तो वह क्या करेंगे, ट्रंप ने कहा, ‘‘मैं बहुत सी चीजें कर सकता हूं।’’

इस बीच, उत्तर कोरिया ने रूस की मदद के लिए सैनिक भेजने की पहली बार पुष्टि की।

अमेरिका, दक्षिण कोरिया और यूक्रेन के खुफिया अधिकारियों ने कहा था कि उत्तर कोरिया ने पिछले साल रूस में करीब 10,000-12,000 सैनिक भेजे थे। उत्तर कोरिया ने रूस में अपने सैनिकों की तैनाती की इससे पहले तक न तो पुष्टि की थी और न ही इसका खंडन किया था।

उत्तर कोरिया के सरकारी मीडिया को दिए गए एक बयान में, सत्तारूढ़ ‘वर्कर्स पार्टी’ के केंद्रीय सैन्य आयोग ने कहा कि नेता किम जोंग उन ने आपसी रक्षा संधि के तहत रूस में लड़ाकू सैनिक भेजने का फैसला किया।

बयान में किम के हवाले से कहा गया कि सैनिकों की तैनाती का उद्देश्य ‘‘कब्जा करने वाले यूक्रेनी नव-नाजियों को खत्म करना और रूसी सशस्त्र बलों के सहयोग से कुर्स्क क्षेत्र को आजाद कराना’’ है। बयान के अनुसार, किम ने कहा, ‘‘जो लोग न्याय के लिए लड़े, वे सभी नायक हैं और मातृभूमि के सम्मान के प्रतिनिधि हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी