विदेश की खबरें | रूस ने यूक्रेन के शहर अवदिवका पर किया कब्जा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु ने बताया कि रूसी बल अवदिवका कोक एवं रसायन संयंत्र पर पूर्ण नियंत्रण के काफी करीब हैं।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु ने बताया कि रूसी बल अवदिवका कोक एवं रसायन संयंत्र पर पूर्ण नियंत्रण के काफी करीब हैं।

सोशल मीडिया पर शनिवार को प्रसारित वीडियो में सैनिक संयंत्र की एक इमारत पर रूसी झंडा फहराते हुए दिखाई दिये।

यूक्रेन के सैन्य प्रमुख ने कहा था कि उन्होंने पूर्वी यूक्रेन में स्थित अवदिवका शहर से सैनिक वापस बुला लिये हैं, जहां बड़ी संख्या में सैनिकों ने पिछले चार महीनों में रूसी हमले का माकूल जवाब दिया। यूक्रेन के सैन्य प्रमुख के इस वक्तव्य के ठीक कुछ देर बार रूस के रक्षा मंत्री ने शहर पर कब्जे की घोषणा की।

शहर पर कब्जे की घोषणा का समय इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि 24 फरवरी को यूक्रेन पर मॉस्को के हमले के दो वर्ष पूरे होने जा रहे हैं, जिससे सैनिकों का आत्म विश्वास बढ़ेगा साथ ही मार्च में रूस में राष्ट्रपति चुनाव भी होने हैं।

यूक्रेन के कमांडर कर्नल जनरल ओलेक्जेंडर सिरस्की ने फेसबुक पर एक संक्षिप्त बयान पोस्ट कर कहा कि उन्होंने यह फैसला घेरेबंदी से बचने और सैनिकों के जीवन की रक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया है।

कमांडर इन चीफ ने कहा कि सैनिकों को दूसरे माकूल स्थानों पर भेजा जा रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे सैनिकों ने पूरी निष्ठा के साथ अपना सैन्य कर्तव्य निभाया और सर्वश्रेष्ठ रूसी सैन्य इकाइयों को नष्ट करने का हर संभव प्रयास किया। हमारी सेना ने संख्याबल और उपकरणों के मामले में भी दुश्मन को काफी नुकसान पहुंचाया है।’

बयान के मुताबिक, ''हम हालात को स्थिर बनाने और अपनी जगहों पर बने रहने के लिए कदम उठा रहे हैं।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\