विदेश की खबरें | रूस ने यूक्रेन के सीमावर्ती गांवों पर कब्जा किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कुछ दिन पहले कहा था कि उन्होंने सीमा पर एक 'बफर जोन' स्थापित करने का आदेश जारी किया है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कुछ दिन पहले कहा था कि उन्होंने सीमा पर एक 'बफर जोन' स्थापित करने का आदेश जारी किया है।

इस बीच, हाल के दिनों में रूसी बमबारी अभियान रातों-रात धीमा पड़ गया, क्योंकि बहुत कम रूसी ड्रोन ने यूक्रेन के छोटे कस्बों और शहरों को निशाना बनाया।

युद्ध विराम सुनिश्चित करने और शांति वार्ता का मार्ग प्रशस्त करने के लिए अमेरिका के नेतृत्व में कई महीनों से किए जा रहे गहन प्रयासों के बावजूद रूस की ओर से हमलों को रोकने का कोई संकेत नहीं दिया जा रहा है।

रूस और यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडल ने तीन साल में पहली बार प्रत्यक्ष वार्ता के लिए इस महीने की शुरुआत में तुर्किये में मुलाकात की थी। बड़े पैमाने पर कैदियों की अदला-बदली ही एकमात्र ठोस परिणाम रहा है, लेकिन वार्ता से कोई महत्वपूर्ण सफलता नहीं मिली है।

अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार और रविवार के बीच रूस ने यूक्रेन पर लगभग 900 ड्रोन दागे।

रूस ने रविवार की रात यूक्रेन के खिलाफ सबसे बड़ा ड्रोन हमला किया, जिसमें 355 ड्रोन दागे गए

यूक्रेन की वायु सेना ने मंगलवार को बताया कि सोमवार से मंगलवार तक रूस ने यूक्रेन पर 60 ड्रोन दागे।

रूस के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने सात रूसी क्षेत्रों में रात भर में यूक्रेन के 99 ड्रोन को मार गिराया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी