विदेश की खबरें | पश्चिमी प्रयासों से ‘निपटने’ के लिए रूस ने चीन से करीबी समन्वय बनाने का आह्वान किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के करीबी और सुरक्षा परिषद के सचिव निकोलाई पेत्रुशेव ने चीनी विदेश मंत्री वांग यी से कहा कि मॉस्को ‘‘प्रगतिशील विकास और रूस-चीन के रणनीतिक सहयोग को और मजबूती देना चाहता है।’’

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के करीबी और सुरक्षा परिषद के सचिव निकोलाई पेत्रुशेव ने चीनी विदेश मंत्री वांग यी से कहा कि मॉस्को ‘‘प्रगतिशील विकास और रूस-चीन के रणनीतिक सहयोग को और मजबूती देना चाहता है।’’

पेत्रुशेव ने आरोप लगाया, ‘‘रूस और चीन को दोतरफा घेरने के लिये पश्चिमी देशों के सामूहिक अभियान के बीच अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रूसी-चीनी समन्वय तथा संवाद को और गहरा करना विशेष रूप से महत्वपूर्ण है।’’

उन्होंने कहा कि चीन के ‘बेल्ट एवं रोड’ पहल के शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए अगले महीने बीजिंग यात्रा के दौरान पुतिन चीनी नेता शी चिनफिंग के साथ ‘‘ठोस’’ वार्ता करने के लिए तैयार हैं।

पेत्रुशेव ने ताइवान, पश्चिमी शिनजियांग क्षेत्र और हांगकांग से संबंधित मुद्दों पर बीजिंग की नीति के लिए रूस के समर्थन की पुष्टि की।

पेत्रुशेव ने आरोप लगाया कि चीन को बदनाम करने के लिए पश्चिमी देशों द्वारा इन मुद्दों का इसका इस्तेमाल किया जा रहा है।

चीन ताइवान को अपना क्षेत्र बता उस पर दावा करता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

West Bengal Election 2026: योगी आदित्यनाथ का TMC पर तीखा हमला, बोले- BJP की सरकार बनी तो गुंडे-माफिया करेंगे सड़कों की सफाई

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, क्विंटन डी कॉक ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड