विदेश की खबरें | रूस ने यूक्रेन के ऊर्जा ग्रिड पर बमबारी की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यूक्रेन के ऊर्जा मंत्री हर्मन हालुशेंको ने फेसबुक पर लिखा, “यूक्रेन पर बड़े पैमाने पर मिसाइल और ड्रोन हमले हुए हैं।” प्राधिकारियों ने बताया कि इन हमलों में एक बच्चे समेत कम से कम 10 लोग घायल हुए हैं।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

यूक्रेन के ऊर्जा मंत्री हर्मन हालुशेंको ने फेसबुक पर लिखा, “यूक्रेन पर बड़े पैमाने पर मिसाइल और ड्रोन हमले हुए हैं।” प्राधिकारियों ने बताया कि इन हमलों में एक बच्चे समेत कम से कम 10 लोग घायल हुए हैं।

हालुशेंको ने कहा, “रूस ऊर्जा और गैस उत्पादन सुविधाओं पर हमला करके आम यूक्रेनियों को चोट पहुंचाने की कोशिश कर रहा है। वह हमें बिजली और गैस से वंचित करने का अपना लक्ष्य नहीं त्याग रहा है, और आम नागरिकों को सबसे अधिक नुकसान पहुंचा रहा है।”

युद्ध के दौरान रूस ने यूक्रेन के ऊर्जा संबंधी बुनियादी ढांचे को लगातार निशाना बनाया है। हमलों के कारण यूक्रेन की बिजली उत्पादन क्षमता में कमी आई है और सर्दियों के मौसम में अहम तापन व्यवस्था के अलावा पानी की आपूर्ति प्रभावित हुई है। यूक्रेनी अधिकारियों ने रूस पर नागरिकों का मनोबल गिराने की कोशिशों के तहत “सर्दियों को हथियार के रूप में इस्तेमाल करने” का आरोप लगाया है।

क्रेमलिन (रूस का राष्ट्रपति कार्यालय) के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने शुक्रवार को कहा कि ऊर्जा ग्रिड युद्ध में एक वैध लक्ष्य है, क्योंकि यह “यूक्रेन के सैन्य औद्योगिक परिसर और हथियार उत्पादन से जुड़ा हुआ है।”

इस बीच, रूस के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि रूसी वायु रक्षा प्रणाली ने रातभर में 39 यूक्रेनी ड्रोन को मार गिराया।

यूक्रेन के सबसे बड़े निजी गैस उत्पादक कंपनी ‘डीटीईके’ ने कहा कि बृहस्पतिवार रात हुई बमबारी पिछले ढाई हफ्ते में उसके प्रतिष्ठानों पर रूस का छठा हमला थी।

यूक्रेनी वायु सेना के अनुसार, रूस ने बृहस्पतिवार रात हवा, जमीन और समुद्र से कुल 67 मिसाइल दागीं तथा 194 ड्रोन विमान से बम बरसाए। उसने कहा कि रूस का प्राथमिक लक्ष्य यूक्रेन की प्राकृतिक गैस निष्कर्षण सुविधाएं थीं।

वायु सेना के मुताबिक, यूक्रेन ने हमले का जवाब देने के लिए पहली बार फ्रांसीसी मिराज-2000 लड़ाकू विमान तैनात किए। इन विमानों की आपूर्ति पिछले महीने ही की गई थी। रूसी मिसाइलों को मार गिराने के लिए यूक्रेन के पास पश्चिमी देशों की ओर से उपलब्ध कराए गए एफ-16 लड़ाकू विमान भी मौजूद हैं।

यूक्रेनी वायु सेना ने दावा किया कि यूक्रेनी रक्षा बलों ने रूस की 34 मिसाइल और 100 ड्रोन को मार गिराया, जबकि 10 मिसाइल अपने लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकीं और 86 ड्रोन रडार की नजरों से ओझल हो गए, जिन्हें संभवतः इलेक्ट्रॉनिक युद्ध के जरिये जाम कर दिया गया था।

यूक्रेन पर रूस का ताजा हमला बृहस्पतिवार को जेलेंस्की के रात्रि संबोधन के बाद हुआ। अपने संबोधन में यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा कि वह सऊदी अरब के युवराज से मिलने के लिए सोमवार को इस देश की यात्रा करेंगे और उनकी टीम अमेरिकी अधिकारियों के साथ बातचीत के लिए वहीं रुकेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी