विदेश की खबरें | रूस ने यूक्रेन के ओडेसा में की बमबारी, पुतिन वार्ता के लिए ईरान गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. रूसी सेना ने ओडेसा क्षेत्र में सात कैलिबर क्रूज मिसाइल दागी। रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि बिलेंके गांव पर हमले का लक्ष्य सैन्य ठिकाना था और ‘‘अमेरिका तथा यूरोपीय देशों द्वारा आपूर्ति किए गए हथियारों के डिपो को नष्ट कर दिया गया।’’

रूसी सेना ने ओडेसा क्षेत्र में सात कैलिबर क्रूज मिसाइल दागी। रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि बिलेंके गांव पर हमले का लक्ष्य सैन्य ठिकाना था और ‘‘अमेरिका तथा यूरोपीय देशों द्वारा आपूर्ति किए गए हथियारों के डिपो को नष्ट कर दिया गया।’’

यूक्रेन के एक स्थानीय अधिकारी ने रूस के दावे को खारिज कर दिया और कहा कि हमले में छह लोग घायल हो गए।

ओडेसा क्षेत्रीय सरकार के स्पीकर सर्हेई ब्राटचुक ने यूक्रेन के टेलीविजन चैनल से कहा, ‘‘रिहायशी क्षेत्र पर हमले किए गए। उनका एकमात्र लक्ष्य लोगों और प्रशासन को डराना तथा हमेशा तनाव बनाए रखना है।’’

रूस की सेना ने हालिया हफ्तों में ओडेसा और दक्षिण यूक्रेन के कई हिस्सों को निशाना बनाया है जहां उसके सैनिकों ने युद्ध के शुरुआती दिनों में नियंत्रण बनाया था। इन क्षेत्रों पर यूक्रेन के संभावित जवाबी हमलों के मद्देनजर रूस ने हमले तेज किए हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान देश भर में रूसी सैनिकों की गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई और 15 लोग घायल हो गए।

इस बीच, पूर्वी हिस्से में यूक्रेन के सैनिक क्षेत्र पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए जवाबी कार्रवाई कर रहे हैं। पूर्वी यूक्रेन के दोनेत्सक में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। दोनेत्सक के गवर्नर पावलो किरिलेंको ने टेलीविजन पर कहा, ‘‘मिसाइल हमलों से शहरों के बुनियादी ढांचे को व्यवस्थित रूप से नष्ट किया जा रहा है और आवश्यक सुविधाओं से वंचित नागरिक आबादी सबसे ज्यादा प्रभावित है।’’

वहीं, ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने युद्ध को लेकर अपने आकलन में कहा कि रूस आक्रमण की शुरुआत से ही प्रभावी क्षमता दिखाने में संघर्ष कर रहा है और दिन बीतने के साथ यह समस्या गंभीर होती जा रही है। मंत्रालय ने कहा कि रूसी सेना आगे कुछ और क्षेत्रों पर नियंत्रण बना ले लेकिन उसकी युद्धक क्षमता कमजोर हुई है।

एपी आशीष रंजन

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू