विदेश की खबरें | रूस ने मिसाइल, ड्रोन से कीव समेत कई शहरों पर हमले किए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यूक्रेन की वायु सेना ने तड़के तीन बजे बैलिस्टिक मिसाइल के खतरे की सूचना दी, जिसके कुछ ही मिनटों बाद कीव में कम से कम दो धमाके सुने गए। सुबह आठ बजे एक और मिसाइल अलर्ट जारी किया गया, जिसके बाद शहर में कम से कम एक विस्फोट हुआ। स्थानीय प्रशासन ने कहा कि मिसाइल का मलबा राजधानी के डार्नित्स्की जिले में गिरा, लेकिन किसी के हताहत होने या नुकसान की कोई खबर नहीं है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

यूक्रेन की वायु सेना ने तड़के तीन बजे बैलिस्टिक मिसाइल के खतरे की सूचना दी, जिसके कुछ ही मिनटों बाद कीव में कम से कम दो धमाके सुने गए। सुबह आठ बजे एक और मिसाइल अलर्ट जारी किया गया, जिसके बाद शहर में कम से कम एक विस्फोट हुआ। स्थानीय प्रशासन ने कहा कि मिसाइल का मलबा राजधानी के डार्नित्स्की जिले में गिरा, लेकिन किसी के हताहत होने या नुकसान की कोई खबर नहीं है।

पूर्वोत्तर में सूमी क्षेत्र के अधिकारियों ने शोस्तका शहर के पास हमलों की सूचना दी। सूमी के मेयर मायकोला नोहा ने कहा कि 12 आवासीय इमारतों के साथ-साथ दो शैक्षणिक परिसरों को भी नुकसान पहुंचा है।

वायु सेना ने यूक्रेन के कई अन्य क्षेत्रों को निशाना बनाकर मिसाइलों और ड्रोन से हमला किए जाने की भी सूचना दी है।

युद्ध के दौरान यूक्रेन का लगभग आधा ऊर्जा बुनियादी ढांचा नष्ट हो गया है, और बड़े पैमाने पर बिजली की आपूर्ति बाधित हुई है। यूक्रेन के पश्चिमी सहयोगियों ने उसे महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे की सुरक्षा के लिए वायु रक्षा प्रणाली प्रदान की है। लेकिन, रूस ने बड़ी संख्या में मिसाइलों और ड्रोन के साथ संयुक्त हमलों के जरिए उसकी वायु रक्षा को तबाह करने की कोशिश की है।

वहीं, रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने मंगलवार की सुबह कई क्षेत्रों में 68 यूक्रेनी ड्रोन को मार गिराया। पश्चिमी रूस में स्मोलेंस्क क्षेत्र के प्रमुख वसीली अनोखिन ने कहा कि ड्रोन के टुकड़े एक तेल डिपो के क्षेत्र में गिरे, जिससे आग लग गई।

इस बीच, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने घोषणा की है कि उनका देश यूक्रेन को लगभग 2.5 अरब अमेरिकी डॉलर के अतिरिक्त हथियार भेजेगा। बाइडन ने कहा कि उनका प्रशासन डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति पद का प्रभार ग्रहण करने से पहले यूक्रेन को रूस से लड़ने में मदद करने के लिए अपने पास उपलब्ध धन को खर्च करने के लिए तेजी से काम कर रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी