विदेश की खबरें | रूस ने कीव पर किया किया हमला, रूसी सैनिकों ने यूक्रेन के पूर्वी हिस्से में पकड़ मजबूत की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. वहीं, यूक्रेन के पूर्वी हिस्से में रूसी सैनिकों ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है।

वहीं, यूक्रेन के पूर्वी हिस्से में रूसी सैनिकों ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है।

कीव में, समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस के पत्रकार ने देखा कि बचाव कर्मी आग की लपटों पर काबू पाने के लिये मशक्कत कर रहे हैं।

क्लित्स्चको ने कहा कि चार घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया और सात साल की एक बच्ची को मलबे से जीवित बाहर निकाला गया।

यूक्रेन के सांसद ओलेक्सी गोनचारेंको ने संदेश भेजने में उपयोग किये जाने वाले टेलीग्राम ऐप पर लिखा कि शुरूआती आंकड़ों के मुताबिक कीव क्षेत्र पर कम से कम 14 मिसाइल दागी गईं।

रविवार तड़के हुए हमलों से पहले कीव ने पांच जून से इस तरह के रूसी हमलों का सामना नहीं किया था।

क्लित्स्चको ने संवाददाताओं से कहा कि उनका मानना है कि मैड्रिड में इस हफ्ते होने वाले उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) की बैठक से पहले यह संभवत: एक प्रतीकात्मक हमला रहा होगा।

कीव में बाद में विस्फोट की दो और आवाज सुनी गई, लेकिन उनके कारण और उनमें हताहत हुए संभावित लोगों की संख्या अभी स्पष्ट नहीं है।

इस बीच, रूसी सैनिक पूर्वी लुशांक क्षेत्र में यूक्रेन के शेष गढ़ पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। रूसी सैनिक सिवेरोदोंतेस्क के भग्नावशेषों और रासायनिक संयंत्र, जहां सैकड़ों यूक्रेनी सैनिक और नागरिक छिपे हुए हैं, पर पूर्ण नियंत्रण कायम करने के लिए अपनी गतिविधियां तेज कर रहे हैं।

लुशांक क्षेत्र के गवर्नर सेरहीय हैदई ने रविवार को कहा कि रूस लाईसीचांस्क शहर पर तेज हमले कर रहा है और उसके टेलीविजन टावर को नष्ट कर दिया है तथा उसने एक पुल को भी गंभीर क्षति पहुंचाई है।

उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘शहर में बहुत विनाश किया गया है। ’’

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी