विदेश की खबरें | रूस ने कीव पर मिसाइल और ड्रोन से किया हमला, नौ लोगों की मौत और 124 घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. कीव शहर के सैन्य प्रशासन के प्रमुख टी. तकाचेंको ने बताया कि इस हमले से नौ मंजिला आवासीय इमारत का एक बड़ा हिस्सा ढह गया।
कीव शहर के सैन्य प्रशासन के प्रमुख टी. तकाचेंको ने बताया कि इस हमले से नौ मंजिला आवासीय इमारत का एक बड़ा हिस्सा ढह गया।
उन्होंने बताया कि बचाव दल मलबे में फंसे लोगों को बचाने में जुटी है।
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने सोशल मीडिया मंच 'टेलीग्राम' पर लिखा, ‘‘मिसाइल हमला। सीधे एक रिहायशी इमारत पर। लोग मलबे के नीचे हैं। सभी सेवाएं घटनास्थल पर हैं।’’
घटनास्थल की तस्वीरों में आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त इमारत से धुंए का गुबार निकलता हुआ तथा जमीन पर मलबा बिखरा हुआ दिखाई दे रहा है।
तकाचेंको ने बताया कि कीव में कम से कम 27 स्थानों पर हमला हुआ, जिसमें सबसे अधिक नुकसान सोलोमिंस्क्यी और स्वियातोशिनस्क्यी जिलों में हुआ।
यूक्रेन की वायुसेना ने कहा कि रूस ने रातभर में ड्रोन और मिसाइल से हमला किया। यूक्रेनी वायु रक्षा प्रणाली ने 288 ड्रोन और तीन मिसाइल को रोककर उन्हें निष्क्रिय कर दिया।
इस बीच, रूस के रक्षा मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने रात में 32 यूक्रेनी ड्रोन को मार गिराया है।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)