विदेश की खबरें | रूस ने नया सैन्य कमांडर नियुक्त किया, यूक्रेन ने हार नहीं मानने का संकल्प दोहराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. जेलेंस्की ने रविवार रात अपने देश को सचेत किया कि आगामी सप्ताह युद्ध में उतना ही महत्वपूर्ण है, जितना युद्ध में अब तक हर सप्ताह रहा है। उन्होंने रात में राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘रूसी बल हमारे देश के पूर्व में और बड़े अभियान चलाएंगे।’’

जेलेंस्की ने रविवार रात अपने देश को सचेत किया कि आगामी सप्ताह युद्ध में उतना ही महत्वपूर्ण है, जितना युद्ध में अब तक हर सप्ताह रहा है। उन्होंने रात में राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘रूसी बल हमारे देश के पूर्व में और बड़े अभियान चलाएंगे।’’

उन्होंने कहा कि रूस के दक्षिण और पूर्व पर ध्यान केंद्रित करने के बीच यूक्रेन का भविष्य अब इस बात पर निर्भर करता है कि क्या अमेरिका क्षेत्र में रूसी हथियारों की बढ़ती संख्या के अनुपात में मदद मुहैया कराता है या नहीं।

जेलेंस्की ने रविवार रात प्रसारित एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘ईमानदारी से कहूं, तो हम (स्वयं की रक्षा करने में) सफल रहेंगे या नहीं, यह इस बात पर (मदद पर) निर्भर करता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘दुर्भाग्य से, मुझे भरोसा नहीं है कि हमें वे वस्तुएं मिलेंगी या नहीं, जिनकी हमें आवश्यकता है।’’

जेलेंस्की ने कहा कि वह अब तक अमेरिका से मिली सहायता के लिए बाइडन के शुक्रगुजार हैं, लेकिन उन्होंने साथ ही कहा कि उन्होंने उन कुछ वस्तुओं की सूची ‘‘बहुत समय पहले’’ भेजी थी, जिनकी यूक्रेन को बहुत आवश्यकता है और इस मामले में बाइडन की प्रतिक्रिया को इतिहास परखेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘उनके (बाइडन के) पास सूची है। राष्ट्रपति बाइडन ऐसे व्यक्ति के रूप में इतिहास के पन्नों में दर्ज हो सकते हैं, जो अपना देश होने के अधिकार को चुनने और जीतने वाले यूक्रेनी लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे। (यह) उन पर निर्भर करता है।’’

विशेषज्ञों ने कहा है कि युद्ध का अगला चरण पूर्ण हमले के साथ शुरू हो सकता है। ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने रविवार को कहा कि रूसी बल युद्ध में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए पिछले दशक में सेवानिवृत्त हुए जवानों को वापस बुला रहे हैं।

जेलेंस्की ने रविवार रात को राष्ट्र के नाम संबोधन में रूस पर युद्ध अपराध की जिम्मेदारी से भागने की कोशिश करने का आरोप भी लगाया।

जेलेंस्की ने कहा, ‘‘जब लोगों में अपनी गलती स्वीकार करने, माफी मांगने, वास्तविकता के अनुसार ढलने और सीखने का साहस नहीं होता, तो वे राक्षस बन जाते हैं और जब दुनिया इस बात को नजरअंदाज कर देती है, तो ये राक्षस फैसला करते हैं कि दुनिया को उनके अनुसार ढलना होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘एक दिन ऐसा आएगा, जब उन्हें सब कुछ स्वीकार करना होगा। उन्हें सच को स्वीकारना होगा।’’

उन्होंने जर्मनी समेत पश्चिमी देशों से यूक्रेन को और मदद मुहैया करने का अनुरोध किया। जेलेंस्की ने बताया कि जर्मन के चांसलर ओलाफ़ शोल्ज़ के साथ वार्ता के दौरान उन्होंने इस बात पर चर्चा की कि ‘‘रूस के खिलाफ प्रतिबंधों को कैसे मजबूत करना है और शांति कायम करने के लिए रूस पर कैसे दबाव बनाना है।’’

जेलेंस्की ने कहा, ‘‘ मुझे खुशी है कि जर्मनी का रुख हाल में यूक्रेन के समर्थन में बदला है। मैं इसे पूरी तरह तर्कसंगत मानता हूं।’’

इस बीच, अमेरिका के एक अधिकारी ने रविवार को दावा किया कि रूस ने यूक्रेन युद्ध के लिए नया कमांडर नियुक्त किया है। अमेरिकी अधिकारी ने पहचान गुप्त रखते हुए बताया कि रूस ने अपने सबसे अनुभवी सैन्य अधिकारियों में शामिल जनरल एलेक्सजेंडर दवोर्निकोव (60) को यूक्रेन युद्ध का नया कमांडर नियुक्त किया है।

उन्होंने बताया कि दवोर्निकोव का सीरिया और अन्य युद्ध स्थलों पर आम नागरिकों के खिलाफ क्रूरता का रिकॉर्ड है।

वहीं, व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैक सुलिवन ने कहा, ‘‘किसी भी जनरल की नियुक्ति से इस तथ्य को मिटाया नहीं जा सकता कि रूस पहले ही यूक्रेन में रणनीतिक असफलता का सामना कर चुका है।’’

सुलिवन ने सीएनएन के ‘स्टेट ऑफ द यूनियन’ कार्यक्रम में कहा, ‘‘यह जनरल यूक्रेन के असैन्य नागरिकों के खिलाफ अपराध एवं क्रूरता का महज एक और अध्याय लिखेगा।’’

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट