विदेश की खबरें | रूस एवं यूक्रेन ने युद्ध के 150वें दिन एक दूसरे पर मिसाइल हमले किए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यूक्रेन पर रूस के हमले के 150वें दिन अहम बुनियादी ढांचों पर हमले युद्ध में बढ़त हासिल करने की दोनों पक्षों की ताजा कोशिश हैं।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

यूक्रेन पर रूस के हमले के 150वें दिन अहम बुनियादी ढांचों पर हमले युद्ध में बढ़त हासिल करने की दोनों पक्षों की ताजा कोशिश हैं।

यूक्रेन के मध्य स्थित किरोवोह्रादस्का क्षेत्र में एक हवाई क्षेत्र और एक रेलवे प्रतिष्ठान पर 13 रूसी मिसाइल दागी गईं। गर्वनर एड्रिय रेलकोविच ने कहा कि इन हमलों में कम से कम एक कर्मी और दो गार्ड की मौत हो गई। क्षेत्रीय प्रशासन ने बताया कि किरोवोह्राद शहर के निकट हुए हमलों में 13 अन्य लोग घायल हो गए हैं।

इस बीच, हमले की शुरुआत में रूसी बलों द्वारा कब्जाए गए दक्षिणी खेरसोन क्षेत्र में यूक्रेनी बलों ने दनीपर नदी के पार रॉकेट दागे और रूसी बलों के लिए आपूर्ति बाधित करने की कोशिश की।

ये ताजा हमले ऐसे समय में किए गए हैं, जब इससे कुछ ही घंटों पहले रूस और यूक्रेन ने तुर्की और संयुक्त राष्ट्र के साथ अलग-अलग समझौते कर लाखों टन यूक्रेनी अनाज तथा रूसी खाद्यान्न एवं उवर्रक के निर्यात का मार्ग प्रशस्त किया। इन समझौतों के साथ ही, दुनिया भर में खाद्य सुरक्षा को लेकर बना गतिरोध समाप्त हो गया है।

रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु और यूक्रेन के बुनियादी ढांचा मंत्री ओलेक्संद्र कुब्राकोव ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस और तुर्की के रक्षा मंत्री हुलुसी अकार के साथ इस सिलसिले में अलग-अलग समझौतों पर हस्ताक्षर किये।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने रात में अपने संबोधन में कहा कि यह समझौता ‘‘उस वैश्विक विनाश-अकाल को रोकने का अवसर देता है, जिससे दुनिया के कई देशों, खासकर हमारी मदद कर रहे देशों में राजनीतिक अराजकता पैदा हो सकती है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी