विदेश की खबरें | रूस का आरोप : यूक्रेन ने काला सागर नौसेना अड्डे व क्रीमिया पर ड्रोन से हमले किए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. नोवोरोसिस्क पर हमला पिछले 18 महीने से जारी युद्ध में पहला मौका है जब रूस के किसी वाणिज्यिक बंदरगाह को निशाना बनाया गया है। यह शहर काला सागर तट पर रूस का एक प्रमुख बंदरगाह है और वहां नौसेना का अड्डा, पोत निर्माण यार्ड तथा एक तेल टर्मिनल भी है। रूसी निर्यात के लिहाज से यह एक प्रमुख बंदरगाह है।
नोवोरोसिस्क पर हमला पिछले 18 महीने से जारी युद्ध में पहला मौका है जब रूस के किसी वाणिज्यिक बंदरगाह को निशाना बनाया गया है। यह शहर काला सागर तट पर रूस का एक प्रमुख बंदरगाह है और वहां नौसेना का अड्डा, पोत निर्माण यार्ड तथा एक तेल टर्मिनल भी है। रूसी निर्यात के लिहाज से यह एक प्रमुख बंदरगाह है।
इस बीच रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसने रात में यूक्रेन के एक और हमले को विफल कर दिया तथा 13 ड्रोन को मार गिराया।
मंत्रालय ने कहा कि नौसेना अड्डे की सुरक्षा के लिए तैनात रूसी पोतों ने दो यूक्रेनी समुद्री ड्रोन को मार गिराया।
नोवोरोसिस्क के मेयर आंद्रे क्रावचेंको ने कहा कि दो पोतों ने यूक्रेन के हमले पर तुरंत जवाबी कार्रवाई की और हमले को नाकाम कर दिया।
यूक्रेन के अधिकारियों ने देश की सुरक्षा नीति को ध्यान में रखते हुए हमले पर कोई टिप्पणी नहीं की।
काला सागर बंदरगाह पर हमले की पुष्टि करने के कुछ ही मिनट बाद रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसने क्रीमिया पर यूक्रेन के एक और हमले को भी नाकाम कर दिया है। मंत्रालय ने कहा कि वायु रक्षा प्रणालियों ने 10 ड्रोन को मार गिराया और तीन अन्य ड्रोन को इलेक्ट्रॉनिक रूप से जाम कर दिया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)