विदेश की खबरें | रूस ने फिर किया यूक्रेन के अनाज गोदाम पर हमला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. उन्होंने बताया कि बीती रात ड्रोन के जरिये डेन्यूब नदी के किनारे स्थित बंदरगाहों और उन अनाज गोदामों को निशाना बनाया गया, जिनका उपयोग यूक्रेन, यूरोप को अनाज भेजने के लिए कर रहा है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

उन्होंने बताया कि बीती रात ड्रोन के जरिये डेन्यूब नदी के किनारे स्थित बंदरगाहों और उन अनाज गोदामों को निशाना बनाया गया, जिनका उपयोग यूक्रेन, यूरोप को अनाज भेजने के लिए कर रहा है।

काला सागर के रास्ते युद्धकालीन निर्यात से जुड़े एक प्रमुख समझौते को रूस द्वारा तोड़े जाने के बाद यूक्रेन ने इन बंदरगाहों का उपयोग बढ़ाया है।

इस बीच, 17 महीने पहले शुरू हुए रूसी आक्रमण के बाद से ओडेसा के बंदरगाह पर फंसा हुआ एक कंटेनर जहाज रवाना हो गया। वह काला सागर के रास्ते बोस्पोरस जा रहा है।

युद्ध प्रभावित यूक्रेन की अर्थव्यवस्था काफी हद तक कृषि पर निर्भर है। रूस की तरह इसके कृषि निर्यात भी गेहूं, जौ, सूरजमुखी तेल और अन्य खाद्य पदार्थों की वैश्विक आपूर्ति के लिए महत्वपूर्ण हैं, जिन पर विकासशील देश निर्भर हैं।

क्रेमलिन (रूसी राष्ट्रपति कार्यालय) के एक महीने पहले काला सागर के माध्यम से सुरक्षित यूक्रेन अनाज निर्यात सुनिश्चित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र और तुर्की द्वारा पिछली गर्मियों में किए गए समझौते को तोड़े जाने के बाद, कीव ने डेन्यूब के माध्यम से परिवहन और यूरोप में सड़क और रेल संपर्क को फिर से शुरू करने की मांग की है।

ओडेसा के गवर्नर ओलेह किपर ने कहा कि रात में रूस की तरफ से की गई ड्रोन बमबारी का प्राथमिक लक्ष्य बंदरगाह टर्मिनल थे, जिनमें डेन्यूब डेल्टा के बंदरगाह भी शामिल थे। किपर के अनुसार, वायु सुरक्षा प्रणाली 13 ड्रोनों को रोकने में कामयाब रही।

डेन्यूब यूरोप की दूसरी सबसे बड़ी नदी तथा परिवहन का एक अहम मार्ग है।

इस बीच, यूक्रेन के उप प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर कुब्राकोव ने कहा कि ओडेसा से रवाना होने वाला हांगकांग के ध्वज वाला कंटेनर जहाज 16 जुलाई के बाद रवाना होने वाला पहला जहाज था। यह फरवरी 2022 से ओडेसा में फंसा हुआ था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies 2nd T20I Match Preview: रांची में आज खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

South Africa vs Australia 1st Test Match Day 1 Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Match Stats And Preview: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मुकाबले में आज होगी रोमांचक टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू