विदेश की खबरें | रूस पर यूक्रेन के परमाणु ऊर्जा संयंत्र के प्रमुख को अगवा करने का आरोप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. कीव, एक अक्टूबर (एपी) यूक्रेन के परमाणु ऊर्जा प्रदाता विभाग ने रूस पर यूरोप के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र के प्रमुख का 'अपहरण' करने का आरोप लगाया है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

कीव, एक अक्टूबर (एपी) यूक्रेन के परमाणु ऊर्जा प्रदाता विभाग ने रूस पर यूरोप के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र के प्रमुख का 'अपहरण' करने का आरोप लगाया है।

यूक्रेन की परमाणु कंपनी एनर्गोटम ने शनिवार को कहा कि रूसी सेना ने जापोरिज्जिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र के महानिदेशक इहोर मुराशोव को शुक्रवार अपराह्न करीब चार बजे अगवा कर लिया। जापोरिज्जिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर रूस के सैनिकों का कब्जा है।

एनर्गोटम ने कहा कि रूसी सैनिकों ने मुराशोव की कार को रोका, उनकी आंखों पर पट्टी बांधी और फिर उन्हें एक अज्ञात स्थान पर ले गए।

एनर्गोटम के अध्यक्ष पेट्रो कोटिन ने कहा, ''रूस द्वारा उनको हिरासत में लेने की घटना यूक्रेन और यूरोप के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र की सुरक्षा को खतरे में डालती है।''

पेट्रो कोटिन ने मांग की कि रूस तुरंत मुराशोव को रिहा करे।

दरअसल, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के चार क्षेत्रों को औपचारिक रूप से रूसी संघ में शामिल करने के लिए एक संधि पर हस्ताक्षर किए हैं। डोनेत्स्क, लुहांस्क, खेरसन और जापोरिज्जिया को रूस में शामिल करने की घोषणा की गयी है।

रूस ने हालांकि, परमाणु ऊर्जा संयंत्र के महानिदेशक इहोर मुराशोव को हिरासत में लेने की बात स्वीकार नहीं की है।

अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी जिसके कर्मचारी संयंत्र में तैनात हैं, ने एनर्गोटम के मुराशोव के अपहरण के दावे को स्वीकार नहीं किया है।

जापोरिज्जिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र बार-बार यूक्रेन में जारी युद्ध की कार्रवाई का शिकार हुआ है।

रूसी सैनिकों द्वारा जापोरिज्जिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर कब्जा करने के बाद यूक्रेनी तकनीशियनों ने इसे चलाना जारी रखा है। संयंत्र के पास चल रही गोलाबारी के बीच सितंबर में संयंत्र का आखिरी रिएक्टर बंद कर दिया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\