विदेश की खबरें | रूस : दागेस्तान के गैस स्टेशन में भीषण विस्फोट से 35 लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. रूसी स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि विस्फोट और उसके बाद लगी भीषण आग के कारण 115 लोग घायल हो गए और उनमें से 35 की मौत हो गई। मृतकों में तीन बच्चे भी शामिल हैं।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

रूसी स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि विस्फोट और उसके बाद लगी भीषण आग के कारण 115 लोग घायल हो गए और उनमें से 35 की मौत हो गई। मृतकों में तीन बच्चे भी शामिल हैं।

मंत्रालय ने कहा कि घायल 65 लोगों में 16 बच्चे शामिल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो बच्चों समेत 11 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

अधिकारियों के अनुसार क्षेत्र की राजधानी मखचकाला के बाहरी क्षेत्र में स्थित गैस स्टेशन में सोमवार रात को विस्फोट हुआ। आग पहले कार की मरम्मत की एक दुकान में लगी और देखते ही देखते पास के गैस स्टेशन में फैल गई।

उन्होंने बताया कि मृतकों के परिवारों को 10-10 लाख रूबल और घायलों को दो लाख से चार लाख रूबल मिलेंगे।

खबर के मुताबिक, कुछ घायलों को इलाज के लिए हवाई मार्ग से मास्को लाया जाएगा।

दागेस्तान के गवर्नर सर्गेई मेलीकोवि ने कहा कि मारे गए लोगों में तीन बच्चे शामिल हैं।

मखचकाला मास्को से करीब 1,600 किमी दक्षिण में है।

अधिकारियों ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है। दागेस्तान में मंगलवार को शोक दिवस घोषित किया गया है।

सोमवार की रात पश्चिमी साइबेरिया में एक विस्फोट होने से दो लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट एक तेल खदान में हुआ।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू