देश की खबरें | राजस्थान में ग्रामीण ओलंपिक का समापन, शहरी ओलंपिक 26 जनवरी से

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों से राजस्थान में खिलाड़ियों के लिए सर्वश्रेष्ठ खेल माहौल तैयार हुआ है। इनमें गांवों की खेल प्रतिभाओं को ऐसे मौके मिले हैं, जिनसे वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने परिवार, गांव और जिले की पहचान पूरे देश में कायम कर सकेंगे।

जयपुर, 20 अक्टूबर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों से राजस्थान में खिलाड़ियों के लिए सर्वश्रेष्ठ खेल माहौल तैयार हुआ है। इनमें गांवों की खेल प्रतिभाओं को ऐसे मौके मिले हैं, जिनसे वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने परिवार, गांव और जिले की पहचान पूरे देश में कायम कर सकेंगे।

गहलोत बृहस्पतिवार को यहां सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल की राज्य स्तरीय प्रतिस्पर्धाओं के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि खेल और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन में अब 26 जनवरी से राजीव गांधी शहरी ओलंपिक का आयोजन किया जाएगा।

गहलोत ने कहा कि राज्य में खेल मैदानों का विकास, संसाधनों और सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चिता हमारी मुख्य प्राथमिकता है। राज्य सरकार खिलाड़ियों की मंशा के अनुरूप ही अहम निर्णय ले रही है। इससे खिलाड़ियों में अपने सुरक्षित भविष्य को लेकर विश्वास बढ़ा है। इससे ही खेल जगत में राजस्थान सिरमौर बनेगा।

उन्होंने खिलाड़ियों को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार द्वारा किसी भी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण ओलंपिक से देश में नया इतिहास रचा गया है। इसमें हर आयु वर्ग के 30 लाख से अधिक ग्रामीणों ने मैदान में दमखम दिखाया। लगभग 10 लाख महिलाओं ने हिस्सा लेकर ऊंची उड़ान भरी है।

गहलोत ने कहा कि खेल और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन में अब 26 जनवरी से राजीव गांधी शहरी ओलंपिक का आयोजन किया जाएगा। साथ ही युवा पीढ़ी को प्रोत्साहित करने के लिए अगला बजट युवाओं, खिलाड़ियों और विद्यार्थियों को समर्पित होगा। उन्होंने प्रदेशवासियों से बजट के लिए सुझाव भेजने की भी अपील की।

इस अवसर पर खेल मंत्री अशोक चांदना व राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद अध्यक्ष कृष्णा पूनिया भी मौजद थीं। मुख्यमंत्री ने समारोह में विजेता टीमों (प्रथम तीन स्थान) और सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को ट्रॉफी, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। समारोह में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन की ओर से मुख्यमंत्री को वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए प्रमाण पत्र भी सौंपा गया।

पृथ्वी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\