जरुरी जानकारी | डालर के मुकाबले रुपय 23 पैसे कमजोर हो कर 73.25 पर बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कच्चे तेल में उछाल और अन्य प्रमुख मुद्राओं के समक्ष डालर की लगातार मजबूती के बीच सोमवार को अमेरिकी मुद्रा के समक्ष रुपये की विनिमय दर सोमवार को 23 पैसे की गिरावट के साथ 73.25 (अनंतिम) रुपये प्रति डालर रही।

मुंबई, आठ मार्च कच्चे तेल में उछाल और अन्य प्रमुख मुद्राओं के समक्ष डालर की लगातार मजबूती के बीच सोमवार को अमेरिकी मुद्रा के समक्ष रुपये की विनिमय दर सोमवार को 23 पैसे की गिरावट के साथ 73.25 (अनंतिम) रुपये प्रति डालर रही।

अंतर बैंक विदेशी मुद्रा विनियम बाजार में कारोबार की शुरुआत में डालर-रुपया विनिमय दर 73.13 थी। दिन में डालर भाव में 73.29- 72.93 रुपये के बीच घट बढ़ हुआ।

अंत में विनिमय दर प्रति डालर 73.25 रुपये पर टिकी जो पिछले बंद से रुपये में 23 पैसे की नरमी दर्शाता है। शुक्रवार को डालर के मुकाबले 73.02 पर बंद हुआ था।

शेयरखान बाई बीएनपी पारिबा के विश्लेषक सैफ मुक़दम ने कहा, " डालर की मजबूती और कच्चे तेल में उछाल से रुपये की विनिमय दर नीचे आयी। सऊदी अरब में तेल प्रतिष्ठानों पर ड्रोन से हमले के बारे में वहां के सरकारी बयान के बाद तेल की कीमतों में और उछाल आया। तेल उत्पादक एवं निर्यातक देशों के गठबंधन ओपेक और उसके सहयोगियों ने पिछले सप्ताह फैसला किया कि वे अभी तेल उत्पादन नहीं बढ़ाएंगे। इससे तेल का बाजार और चढ़ गया है।

मुक़दम की राय में रुपया कुछ दिन तक प्रति डालर 72.70- 73.50 के दायरे में रह सकता है।

डालर सूचकांक 0.27 प्रतिशत और सुधर कर 92.22 पर पहुंच गया जो छह प्रमुख मुद्राओं के समक्ष डालर में सुधार दर्शाता है।

ब्रेंट कच्चा तेल 0.23 प्रतिशत तेज हो कर प्रति बैरल 69.52 डालर पर चल रहा था।

घरेलू शेयर बाजार में बीएसई-30 सेंसेक्स 35.75 अंक यानी 0.07 प्रतिशत के नाममात्र के सुधार से 50,441.07 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी भी 18.10 अंक यानी 0.12 प्रतिशत सुधर कर 14,956.20 पर हुआ।

शुक्रवार के स्थानीय शेयर बाजार में विदेशी संस्थान 2,014.16 करोड़ रुपये के शुद्ध बिकवाल रहे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Tamil Nadu Explosion: विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत, कई घायल (Watch Videos)

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड