जरुरी जानकारी | रुपया नौ पैसे की तेजी के साथ 74.28 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कच्चे तेल की कीमत में गिरावट के कारण विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को रुपया आरंभिक हानि से उबर गया और कारोबार के अंत में नौ पैसे की तेजी के साथ 74.28 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

मुंबई, 17 नवंबर कच्चे तेल की कीमत में गिरावट के कारण विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को रुपया आरंभिक हानि से उबर गया और कारोबार के अंत में नौ पैसे की तेजी के साथ 74.28 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

विदेशी बाजारों में डॉलर के मजबूत होने तथा शेयर बाजार में गिरावट के कारण रुपये की तेजी पर कुछ अंकुश लग गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 74.51 के स्तर पर कमजोर रुख के साथ खुला और फिर कारोबार के अंत में डॉलर के मुकाबले नौ पैसे की तेजी दर्शाता 74.28 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। रुपये का पिछला बंद भाव 74.37 रुपये प्रति डॉलर था।

एलकेपी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक, जतिन त्रिवेदी ने कहा, ‘‘डॉलर को छोड़कर सभी मुद्राओं में बिकवाली होने से रुपये में उतार-चढ़ाव देखा गया। डॉलर इंडेक्स में मजबूती आने के बाद भी रुपये में मजबूती बनी रही क्योंकि कच्चे तेल की कीमतों में फिर से गिरावट आई जिससे रुपये को समर्थन मिला। आगे जाते हुए, रुपया 74.20-74.55 रुपये के दायरे में देखा जा सकता है।’’

रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक, श्रीराम अय्यर के अनुसार, रुपया पहले के नुकसान से उबर गया तथा निवेश बढ़ने और डॉलर बिक्री से यह मजबूत हुआ।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स कारोबार के अंत में 314.04 अंक की हानि के साथ 60,008.33 अंक पर बंद हुआ।

छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.03 प्रतिशत बढ़कर 95.94 हो गया।

इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.87 प्रतिशत घटकर 81.71 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड