जरुरी जानकारी | रुपया पांच पैसे की तेजी के साथ 82.55 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय रिजर्व बैंक के मौद्रिक नीति पर बृहस्पतिवार को आने वाले निर्णय से पहले जोखिम लेने की धारणा में सुधार तथा विदेशी पूंजी का निवेश बढ़ने से बुधवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया पांच पैसे की बढ़त के साथ 82.55 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

मुंबई, सात जून भारतीय रिजर्व बैंक के मौद्रिक नीति पर बृहस्पतिवार को आने वाले निर्णय से पहले जोखिम लेने की धारणा में सुधार तथा विदेशी पूंजी का निवेश बढ़ने से बुधवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया पांच पैसे की बढ़त के साथ 82.55 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.56 रुपया प्रति डॉलर पर खुला और कारोबार के अंत में अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले पांच पैसे की तेजी के साथ 82.55 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। दिन में कारोबार के दौरान रुपये ने 82.46 प्रति डॉलर के उच्चस्तर को छुआ और यह 82.57 प्रति डॉलर के निचले स्तर तक भी आया।

मंगलवार को को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.60 प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ था।

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को आंकने वाला डॉलर सूचकांक 0.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 104.02 रह गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.51 प्रतिशत बढ़कर 76.68 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक, दिलीप परमार के अनुसार, भारतीय रुपया रिजर्व बैंक के मौद्रिक नीति पर निर्णय से पहले लगातार दूसरे दिन मजबूत हुआ।

रिजर्व बैंक बृहस्पतिवार को अपनी द्विमासिक मौद्रिक नीति बैठक के नतीजों की घोषणा करने वाला है। रिजर्व बैंक के द्वारा मोटे तौर पर रेपो दर को 6.5 प्रतिशत पर यथावत रखने की उम्मीद है।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 350.08 अंक की तेजी के साथ 63,142.96 अंक पर पहुंच गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने मंगलवार को 385.71 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\