जरुरी जानकारी | रुपया 31 पैसे की तेजी के साथ 82.35 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया सोमवार को 31 पैसे की तेजी के साथ 82.35 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। विदेशों में डॉलर के कमजोर होने और घरेलू शेयर बाजार में मजबूती के रुख से रुपये को समर्थन मिला।

मुंबई, नौ जनवरी अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया सोमवार को 31 पैसे की तेजी के साथ 82.35 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। विदेशों में डॉलर के कमजोर होने और घरेलू शेयर बाजार में मजबूती के रुख से रुपये को समर्थन मिला।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.41 के स्तर पर खुला और कारोबार के अंत में 31 पैसे की तेजी के साथ 82.35 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान रुपया ऊंचे में 82.25 प्रति डॉलर और नीचे में 82.44 तक गया।

पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 82.66 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की कमजोरी या मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.24 प्रतिशत घटकर 103.62 रह गया।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक, दिलीप परमार के अनुसार, एशियाई मुद्राओं के अनुरूप रुपया मजबूत हुआ और एक महीने के उच्च स्तर पर पहुंच गया।

उन्होंने कहा, ‘‘पिछले कुछ दिनों में, बढ़ते चालू खाता घाटा और विदेशी धन की निकासी के बीच रुपये ने अपने क्षेत्रीय मुद्राओं के बीच कमजोर प्रदर्शन किया है। परमार ने कहा कि लेकिन अब, हाल के बेहतर आंकड़े और जोखिम वाली संपत्तियों के प्रति धारणा में सुधार होने के बाद हम देख सकते हैं कि रुपये ने, अन्य एशियाई मुद्राओं के अनुरूप गति पकड़ना शुरू कर दिया है।’’

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 3.27 प्रतिशत बढ़कर 81.14 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 846.94 अंक की तेजी के साथ 60,747.31 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 203.13 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू